रैली में TRS ने लगवाए होर्डिंग, सीएम चंद्रशेखर राव को दिखाया 'भगवान राम' जैसा
हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की तरफ से आज तेलंगाना प्रगति निवेदन सभा नाम से भव्य रैली का आयोजन किया गया है। रैली को तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव संबोधित करेंगे, जिन्हें की पोस्टर में भगवान राम के रूप में दिखाया गया है, पूरे रैली स्थल में यह होर्डिंग खास चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसी अटकले हैं कि तेलंगाना राज्य में तय वक्त से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, जिसके बारे में आज रैली में ऐलान हो सकता है।

आपको बता दें कि आज तेलंगाना राज्य की चौथी सालगिरह है, ऐसे में सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति की हैदराबाद में एक बड़ी जनसभा कर रही है, जिसे कि राज्य के मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे, कहा जा रहा है की सीएम राव इस दौरान डेढ़ घंटे का लंबा भाषण देंगे। वैसे इस रैली से पहले केसीआर ने कैबिनेट मीटिंग की है। इस रैली में 25 लाख लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है, जो कि देश में, इस तरह की जनसभा के लिए एक रिकॉर्ड होगा।
आपको बता दें कि KCR की ये रैली हैदराबाद से 25 किमी बाहर हो रही है, लेकिन पूरी राजधानी गुलाबी बैनर, पोस्टर और झंड़ों से पट गई है। इस रैली में किसानों के लिए खास प्रबंध किए गए हैं, जिसमें 10000 ट्रैक्टर से तकरीबन 1 लाख किसानों के शामिल होने की संभावना है। यातायात बाधित ना हो इसलिए अलग से पार्किंग और ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की गई है।
विधानसभा भंग करने की घोषणा हो सकती है
ऐसा माना जा रहा है कि इस रैली में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव लोगों को ये बताएंगे कि बीते चार सालों में उनकी और उनकी सरकार ने क्या-क्या काम किया है, ऐसी खबरें हैं कि वे विधानसभा भंग करने की घोषणा भी कर सकते हैं, ताकि इस साल के अंत में होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ तेलंगाना के भी चुनाव कराए जा सकें।












Click it and Unblock the Notifications