तेलंगाना: बीआरएस विधायकों ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से की मुलाकात, अब देनी पड़ी सफाई
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडियो को बताया कि हम निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को लेकर सीएम रेवंत रेड्डी से मिले। मेडक जिले के बीआरएस विधायकों ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात के लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुनीता लक्ष्मा रेड्डी (नरसापुर), के प्रभाकर रेड्डी (दुब्बाक), जी महिपाल रेड्डी (पतनचेरु) और माणिक राव (ज़हीराबाद) ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक मुद्दों और प्रोटोकॉल मुद्दों का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की थी।

बीआरएस विधायक बोले- हमें पार्टी नेतृत्व का विश्वास प्राप्त
अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों से मिलने में कुछ भी गलत नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अंत तक बीआरएस पार्टी में बने रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बीआरएस नेतृत्व की सहमति के बिना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से नहीं मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व का विश्वास प्राप्त है।
यह भी पढ़ें- आंध्र कांग्रेस: APCC प्रमुख शर्मिला ने भाई और सीएम जगन पर साधा निशाना, आखिर क्यों कहा सिर्फ 'जगन रेड्डी'












Click it and Unblock the Notifications