आंध्र कांग्रेस: APCC प्रमुख शर्मिला ने भाई और सीएम जगन पर साधा निशाना, आखिर क्यों कहा सिर्फ 'जगन रेड्डी'

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वाईएस शर्मिला ने राज्य के मुख्यमंत्री और भाई वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधा। 16 जनवरी को आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने 21 जनवरी को कनुरु में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

संबोधन के दौरान उन्होंने बार-बार अपने भाई वाईएसआरसीपी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधा। इसा दौरान उन्होंने सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी को सिर्फ जगन रेड्डी कहा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। कुछ ही महीने बाद आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होने वाला है।

APCC प्रमुख शर्मिला ने भाई और सीएम जगन पर साधा निशाना

इसकी रूपरेखा अभी से तय हो गई है। एपीसीसी प्रमुख ने पहले ही सभी विधानसभा और लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। जगन सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बहन वाईएस शर्मिला ने तैयारी शुरू कर दी है। भाई और बहन के बीच अहम लड़ाई होने वाली है।

वाईएसआर की विरासत पर दावा करने की लड़ाई

बता दें कि जगन के खिलाफ वाईएस शर्मिला का पहला हमला भाई-बहन की प्रतिद्वंद्विता से कहीं अधिक था। यह उनके पिता, पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी या वाईएसआर की विरासत पर दावा करने की लड़ाई की शुरुआत भी थी।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हड़ताल लिया वापस, जगन सरकार ने 11 में से 10 मांगों पर जताई सहमति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+