तेलंगाना बिल पर हंगामे के आसार, रेड्डी दे सकते हैं इस्तीफा

वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने इस बिल के विरोध में इस्तीफे के साथ ही पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिये हैं। वह आज संभवत: तीन बजे राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन को इस्तीफा सौंप सकते हैं। इस मुद्दे पर उनके साथ तीन या चार सहयोगी और कई विधायक हैं, जिनके साथ मिलकर रेड्डी नई पार्टी का गठन कर सकते हैं। सोमवार रात उन्होने दो विशेष सचिवों को ड्यूटी मुक्त किया और आज प्रधान सचिव और अन्य विशेष सचिव के भी तबादले करवाए जा सकते हैं।
रेड्डी काफी समय से ही तेलंगाना के गठन का विरोध कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेता अरूण जेटली ने अपनी पार्टी का मत स्पष्ट करते हुए एक टीवी कार्यक्रम में कहा था कि हम चाहते हैं कि नये तेलंगाना राज्य का गठन हो लेकिन सीमांध्र के लेागों के साथ भी कोई अन्याय नहीं होना चाहिए अत: हम बिल में कुछ संशोधन चाहते हैं।
मामले पर वाईएसआर कांग्रेस नेता जगनमोहन रेड्डी का कहना है कि सोनिया गांधी राजनीतिक लाभ के लिए तेलंगाना का गठन करना चाहती हैं उन्हें विश्वास है कि तेलंगाना में टीआरएस से समर्थन लेकर वह कांग्रेस के लिए कुछ सीटें जुटा सकती हैं। जगन ने आरोप लगाया कि वह राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लाखों लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications