Miss India World 2020: तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने जीता मिस इंडिया 2020 का खिताब, जानिए उस सुंदरी को
Telangana Beauty Manasa Varanasi, wins VLCC Femina Miss India World 2020: मुंबई: भारत को उसकी मिस इंडिया 2020 मिल गई है। इस बार ये खिताब तेलंगाना की 23 वर्षीय मानसा वाराणसी के सिर सजा है। मिस इंडिया द्वारा वीएलसीसी टॉप 3 विनर्स का ऐलान 10 फरवरी को ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर दिया गया है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह और हरियाणा की मनिका शियोकांड फर्स्ट और सेकेंड रनर अप रहीं। आपको बता दें कि टॉप 5 की लिस्ट में खुशी मिश्रा, मान्या सिंह, मानसा, रति हुलजी और मनिका शेओकांड का नाम शामिल था लेकिन इनके बीच में बाजी मारी तेलंगाना सुंदरी मानसा वाराणसी ने, जो ना केवल सुंदरता की मालकिन हैं बल्कि वो एक अच्छा-खासा दिमाग और नई सोच भी रखती हैं। (देखें Video)

मानसा वाराणसी ने जीता मिस इंडिया 2020 का खिताब
बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले का आयोजन मुंबई में बुधवार को हुआ था। मस्ती और शबाब के इस इंवेट में वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट सहित कई जाने-माने फिल्मी सितारे शामिल हुए। पुलकित सम्राट और चित्रांगदा सिंह इस फिनाले इवेंट पैनलिस्ट थे तो वहीं वाणी कपूर बतौर स्टार परफार्मर के रूप में लोगों के सामने पेश हुईं, तो वहीं इस इवेंट को अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया ।
Recommended Video

तेलंगाना की रहने वाली हैं मानसा
आपको बता दें कि मानसा वाराणसी मूल रूप से तेलंगाना की रहने वाली हैं और उनकी उम्र मात्र 23 साल की है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है और पेशे से वो फाइनेंशियल एक्सचेंज इन्फॉर्मेशन एनालिस्ट हैं, पढ़ने का शौक और कुछ अलग करने की चाह ने मानसा को ब्यूटी वर्ल्ड तक पहुंचा दिया।
मिस तेलंगाना थीं मानसा वाराणसी
मानसा ने 8 साल तक भरतनाट्यम और 4 साल तक क्लासिकल म्यूजिक सीखा है । वो इससे पहले मिस तेलंगाना थीं। मिस इंडिया बनने के बाद से मानसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लोग उन्हें बधाई देने के साथ-साथ आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

'असाधारण बनने के लिए असाधारण काम करना होगा'
मानसा ने ग्रैंड फिनाले में एक कोट पढ़ा था, जिसके कारण वो जजों को खासा प्रभावित कर पाईं। उन्होंने कहा था कि 'किसी किताब में किसी ने लिखा था कि आपके साथ कुछ असाधारण तब तक नहीं होगा, जब तक आप कुछ खुद असाधारण नहीं करेंगे, आप अपनी सोच बदलिए और कुछ अलग कीजिए, आप खुद ही कुछ अलग कर जाएंगे।'

मान्या सिंह रहीं पहली रनरअप
आपको बता दें कि मिस इंडिया भारत की नेशनल सौंदर्य प्रतियोगिता है जो कि साल भर में एक बार होती है। इसमें विजयी होने के बाद ही प्रतियोगी को अन्तर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मे भाग लेने की अनुमति दी जाती है। विजेता को ब्रह्माण्ड सुंदरी प्रतियोगिता यानी कि मिस यूनिवर्स, उपविजेता को विश्व सुंदरी प्रतियोगिता या मिस वर्ल्ड में भाग लेने की अनुमति मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications