Telangana Assembly elections 2018: 119 सीटों पर रिकॉर्ड 3584 उम्मीदवार मैदान में
नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए इस बार रिकॉर्ड उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए कुल 3500 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 नवंबर को खत्म हो गई है। यहां कुल 119 विधानसभा सीटें हैं, जिनपर कुल 3584 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दायर किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने जो बयान जारी किया है उसमे कहा गया है कि आखिरी दिन कुल 2087 नामांकन दायर किए गए हैं, जबकि रविवार को कुल 1497 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दायर किया था।

इन तमाम नामांकन की आज पड़ताल की जाएगी, नामांकन को वापस लेने की अंतिम तारीख 22 नवंबर है। आपको बता दें कि तेलंगाना में सभी 119 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा जबकि चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 6 सितंबर को तेलंगाना विधानसभा को भंग कर दिया गया था। विधानसभा को इसके कार्यकाल के पूरा होने के 8 महीने पहले ही भंग कर दिया गया, जिसकी वजह से यहां समय से पहले विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। तेलंगगाना राष्ट्र समिति ने जल्द चुनाव के लिए विधानसभा को भंग कर दिया था।
एक तरफ जहां टीआरएस सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर महागठबंधन किया है। यहां टीडीपी, तेलंगाना जन समिति, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के साथ गठबंधन करके कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी रजत कुमार ने बताया कि प्रदेश में कुल 18064680 मतदाता हैं, जबकि 746077 नए मतादाता इस बार जुड़े हैं।
इसे भी पढ़ें- यूपी: शशि थरूर के खिलाफ दर्ज किया जाएगा परिवाद, 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान ने पकड़ा तूल












Click it and Unblock the Notifications