तेलंगाना में अमित शाह ने बीआरएस, एआईएमआईएम और कांग्रेस की आलोचना, इन्हें बताया '2G, 3G और 4G पार्टी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को अब कम समय शेष बचा है, चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार तेज कर दिया है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे, उन्होंने कहा अगर भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार के भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक जांच आयोग का गठन करेगी।

बीते सोमवार को तेलंगाना के कोरुटला और जनगांव में 'सकला जनुला विजय संकल्प सभा' नामक चुनावी बैठकों को अमित शाह ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और एआईएमआईएम वंशवादी पार्टियां है इस कारण इन दोनों का एक डीएनए है।
इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा भाजपा एकमात्र लोगों की पार्टी है जो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी के कार्यों को उनकी इच्छा को विफल करने में सक्षम है।
इसके साथ ही अमित शाह ने बीआरएस, कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी को "2G, 3G और 4G पार्टियां" बताया। उन्होंने समझाया बीआरएस केसीआर और केटीआर के साथ पीढ़ी 2G पार्टी है, एमआईएम एक 3G पार्टी है जिसका संचालन दादा पिता और पुत्र कर रहे हैं इसके अलावा कांग्रेस जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी के साथ एक 4G पार्टी है। साथ ही शाह ने दावा किया कि तीनों पार्टियां आम आदमी के कल्याण के बजाय अपने पारिवारिक हितों को प्राथमिकता देती हैं।
अमित शाह ने कहा
बीआरएस सरकार, आधिकारिक तौर पर मुक्ति दिवस नहीं मनाकर, एआईएमआईएम को खुश कर रही थी। उन्होंने हर साल 17 सितंबर को आधिकारिक तौर पर तेलंगाना मुक्ति दिवस के रूप में मनाने की भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि भाजपा सरकार बैरनपल्ली में एक शहीद स्मारक का निर्माण करेगी।












Click it and Unblock the Notifications