पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने वालों पर पहचान हो और कड़ी कार्रवाई की जाए- तेजस्वी यादव

Recommended Video

    PM Modi की हत्या की साजिश में Tejashwi Yadav का बयान, जल्द आरोपियों को मिले सजा | वनइंडिया हिंदी

    पटनाः बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने माओवादियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा करने की बात कही है। उनका कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को विश्लेषण करना चाहिए कि पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने के पीछे किसका हाथ है? साथ ही तेजस्वी यादव ने ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की भी मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसी धमकी पीएम को मिले, सीएम को मिले या फिर आम आदमी को मिले, सरकार को इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लेना चाहिए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

    पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने की मिली थी चिट्ठी

    पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने की मिली थी चिट्ठी

    बता दें, पुणे पुलिस को एक चिट्ठी मिली, जिसमें पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने के सबूत मिले थे। चिट्ठी में आठ करोड़ रुपये इकट्ठा करने की बात कही गई है। एम-4 राइफल और 4 लाख राउंड कारतूस खरीदने की बातें भी चिट्ठी में कही गई हैं। इस चिट्ठी में राजीव गांधी जैसी घटना' की भी बात की गई है।

    5 लोगों को किया था गिरफ्तार

    5 लोगों को किया था गिरफ्तार

    पीएम मोदी की हत्या की साजिश के आरोप में पुणे पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इन पांचों का संबंध प्रतिबंधित सीपीआई-माओवादी संगठन से है। गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों के नाम दलित एक्टिविस्ट सुधीर धावले, वकील सुरेंद्र गडलिंग, एक्टिविस्ट महेश राउत, शोमा सेन और रोना विल्सन हैं। पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि ये 'अरबन माओइस्ट' के शीर्ष नेता हैं।

    देवेंद्र फडणवीस को भी जान से मारने की धमकी मिली

    देवेंद्र फडणवीस को भी जान से मारने की धमकी मिली

    पीएम मोदी के अलावा एक और लेटर मिला था, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी जान से मारने की धमकी मिली। माओवादी संगठन की ओर से मुख्यमंत्री फड़णवीस को जान से मारने की धमकी वाले दो खत मिले है। इन खतों में न सिर्फ देवेंद्र फड़णवीस बल्कि उनके परिवार की भी हत्या करने की धमकी दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+