मेरे खाने में नीतीश कुमार के इशारे पर जहर मिलाया जा रहा है- तेजस्वी यादव
Recommended Video

पटनाः लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी का कहना है कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि बिहार सरकार द्वारा उनके खिलाफ गंभीर साजिश रची जा रही है। इससे पहले भी तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फोन टैपिंग का आरोप लगा चुके हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया- फ़ोन टैपिंग के बाद अब सर्किट हाउस में मेरे ठहरने से लेकर, खाने-पीने की चीज़ों में नशीले और विषैले पदार्थ मिलाने की कोशिश के साथ-साथ सभास्थल तक पीछा कर जासूसी करवाई जा रही है। छवि बिगाड़ने और जानमाल का नुक़सान पहुँचाने का कुचक्र रचा जा रहा है।
नीतीश पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक ट्वीट किए। अपने दूसरे ट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा- नीतीश कुमार हमारी संविधान बचाओ न्याय यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबराकर बौखलाहट में है। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है नीतीश सरकार द्वारा मेरे ख़िलाफ गंभीर साज़िश की जा रही है।
तेजस्वी ने आगे कहा- देश जानता है नीतीश कुमार अलोकतांत्रिक प्रवृति के नकारात्मक एवं अवसरवादी व्यक्ति है जो विरोधियो को निपटाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते है।मुझे यह समझ मे नही आ रहा है एक 28वर्ष के नौजवान ने उनका क्या बिगाड़ा है? उल्टा उन्होंने हमारे सहयोग से बहुमत प्राप्तकर जनादेश की डकैती की है।
तेजस्वी यादव की बयानबाजी के बाद नीतीश कुमार के बचाव में जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह सामने आए। संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता का एहसास हो गया है और आगामी उपचुनाव में हार का अंदाजा भी लग गया है।
यह भी पढ़ें- PNB Scam: हैदराबाद में ED ने की गीतांजली ग्रुप के 1200 करोड़ की संपत्ति जब्त












Click it and Unblock the Notifications