PNB Scam: हैदराबाद में ED ने की गीतांजली ग्रुप के 1200 करोड़ की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मामा मेहुल चौकसी पर जांच एजेंसियां लगातार शिकंजा कस रही है। इस बीच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को हैदराबाद सेज (इस्पेशल इकोनॉमिक जोन) में गीतांजलि ग्रुप की 1200 करोड़ की प्रॉपर्टी भी जब्त की है। इससे पहले गुरुवार को ईडी ने बताया था कि नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चौकसी के 100 करोड़ रुपए मूल्य क डिपॉजिट्स, लग्जरी कारें और शेयर्स जब्त किए गए हैं। बता दें कि 23 फरवरी ईडी ने नीरव मोदी को मुंबई में उनके ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया था। वहीं, एक अन्य आरोपी मेहुल चौकसी का अभी कोई पता नही है कि वो कहां है।

जांच एजंसियों ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी की 9 लक्जरी कारों को कब्जे में लिया है। इन कारों में रॉल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज बेंज, पोर्शा पैनामेरा और टोयोटा फार्चूनर जैसी लक्जरी कारें शामिल हैं। जब्ती की कार्रवाई से जुड़े अधिकारियों के अनुसार चोकसी एवं उसके समूह के 86.72 करोड़ रुपये के और नीरव के 7.80 करोड़ रुपये के शेयर और म्यूचुअल फंड जब्त किए गए हैं।
नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ पिछले 9 दिनों से देश भर में छापेमारी अभी भी चल रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अब तक करीब 6 हजार करोड़ रुपये की लागत की संपत्ति जब्त हो चुकी है। जिसमें इन दोनों भगोड़े व्यापारियों गोल्ड, हीरा, कीमती रत्न एवं आभूषण सहित कई जगहों पर प्रोपर्टियों को कब्जे में लिया जा चुका है।
नीरज मोदी और मेहुल चौकसी ने 2011 से लेकर 2017 तक पीएनबी के फर्जी एलओयू बनाकर विदेशी ब्रांचों में लोन लेते रहे हैं। इसमें मामले में मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है, लेकिन कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें नीरव का सीएफ विपुल अंबानी भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications