तेजस्वी यादव की हुई किरकिरी, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री की गलत तस्वीर ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Former Chief Minister Shri Krishna Singh death anniversary: बिहार की राजनीतिक गलियारे में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की जमकर किरकिरी हुई। रविवार को बिहार के राजनेताओं सहित देशभर की राजनीतिक पार्टियों ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर दिवंगत पूर्व सीएम श्रीकृष्ण सिंह को श्रद्धांजलि दी लेकिन उनसे एक गलती हो गई।

Tejashwi Yadav tweeted wrong photo of first Chief Minister of Bihar Shri Krishna Singh

दरअसल, तेजस्वी यादव ने श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर गलत तस्वीर ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तेजस्वी यादव की इस गलती ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बोलने का अच्छा मौका दे दिया। जेडीयू नेताओं ने अब तेजस्वी यादव को आड़े हाथ लेते हुए उनके ज्ञान पर सवाल उठाया शुरू कर दिया है। एक पूर्व मंत्री ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए ट्वीट में कहा, 'भाड़े के ज्ञान ने किया विस्फोट।' आपको बता दें कि बिहार की स्थापना के बाद श्रीकृष्ण सिंह राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

यह भी पढ़ें: बिहारः पद्म सम्मान पाने वालों को सीएम नीतीश और सुशील मोदी ने दी बधाई, कहा- बिहार का बढ़ाया सम्मान

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को बिहार केसरी के रूप में भी जाना जाता है। वहीं, डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा बिहार के पहले उपमुख्यमंत्री बने थे, उन्हें बिहार वि​भूति के तौर पर जाना जाता है। 31 जनवरी, 2021 को बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर सुबह से ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों की लाइन लगी हुई है। इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी श्रीकृष्ण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, लेकिन उन्होंने बड़ी गड़बड़ी कर दी। गलत फोटो के साथ तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा, 'बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।' बता दें कि तेजस्वी ने जिस नेता की तस्वीर ट्वीट की है वो बिहार के पहले उपमुख्यमंत्री डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+