घरवालों के साथ तेजस्वी ने मनाया Birthday, बहन मीसा ने शेयर की तस्वीरें

पटना। आज राजद के युवराज और लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव 31 बरस के हो गए हैं, उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, हालांकि आज का दिन तेजस्वी यादव ने अपने परिवार संग व्यतीत करने का फैसला किया है, घर में ही उनके बर्थडे का छोटा सा सेलिब्रेशन हुआ है, जिसकी तस्वीरें उनकी बड़ी बहन मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं,अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए मीसा भारती ने कहा कि मेरे छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई।

घरवालों के साथ तेजस्वी ने मनाया Birthday, बहन मीसा ने शेयर की तस्वीरें

Recommended Video

    Bihar Exit Poll Results 2020 : जब Tejashwi Yadav बने थे लड़कियों के 'ड्रीम बॉय' | वनइंडिया हिंदी

    जबकि उनके बड़े भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनोखे अंदाज में बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा- Happy Birthday tutu। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड दुल्हन की तरह से सजा हुआ है और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में फूल-माला लिए तेजस्वी का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि तेजस्वी ने सभी से अपील की है कि वो घर ना आएं लेकिन इसके बावजूद राजद कार्यकर्ता अपने युवराज के प्रेम में उसके घर के सामने एकत्र हैं। (देखें मीसा भारती का Tweet)

    घरवालों के साथ तेजस्वी ने मनाया Birthday, बहन मीसा ने शेयर की तस्वीरें

    फिलहाल आपको बता दें कि कल 12 बजे रात तेजस्वी ने पहले अपनी मां राबड़ी देवी पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर बर्थ डे केक काटा, उनकी बहन रोहिणी ने उन्हें ट्वीट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि बिहार के भावी मुख्यमंत्री @yadavtejashwi को जन्मदिन की शुभकामनाएं, इतनी दूर हैं..फिर भी हम एक है..भाई बहन कि प्रीत का..ये बंधन का एहसास है..जनता का भी ख्याल रखना..हर बहना का भाई..यूंही बन कर तू रहना।

    घरवालों के साथ तेजस्वी ने मनाया Birthday, देखें तस्वीरें

    मालूम हो कि तेजस्वी यादव बिहार के काफी चर्चित युवा हैं, उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें एक साथ 42 हजार से ज्यादा शादी के प्रस्ताव मिले थे, दरअसल साल 2016 में तेजस्वी नीतीश (Nitish) की सरकार में उप मुख्यमंत्री के साथ सड़क निर्माण मंत्री भी थे, इस दौरान तेजस्वी ने सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं पर बात करने के लिए अपना एक व्हाट्सएप नंबर सर्कुलेट किया था, लेकिन उस समय तेजस्वी सबसे ज्यादा इस बात को लेकर दंग रह गए थे, कि उन्हें सड़क से जुड़ी शिकायतों के बजाय लड़कियों की ओर से प्रपोजल आने लगे थे और RJD के नेताओं के मुताबिक उस समय तेजस्वी को 42 हजार से ज्यादा शादी के प्रस्ताव मिले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+