कर्नाटक चुनाव में BJP की हार पर बोले तेजस्वी यादव, कहा- ये मोदी की नहीं, पूंजीवाद और गोदी मीडिया की हार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सिर्फ बीजेपी या मोदी की हार नहीं है ये पूंजीवाद और गोदी मीडिया की हार है।

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ी मात देते हुए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है। वहीं, बीजेपी की हार के बाद से विपक्ष लगातार हमलावर होता दिखाई दे रहा है। इसी के चलते बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो पहले ही जानते थे कि हनुमान जी बीजेपी से नाराज हैं।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो पहले ही बोले कि हनुमान जी बीजेपी से नाराज हैं। कांग्रेस की जीत हुई है और ये सिर्फ मोदी जी या बीजेपी की हार नहीं ये पूंजीवादी लोग, गोदी मीडिया की हार है।
आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से देश भर में संदेश गया है कि पूरी मजबूती के साथ हम सब एक जुट होकर लड़ें, जिसकी कवायद सीएम नीतीश कुमार, लालू जी और हम सब लोग मिलकर कर रहे हैं। हम लोगों की प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है, हम बस इतना चाहते हैं कि देश में जनता के लिए काम हो, गरीबी के लिए काम हो, किसान, सैनिको, बेरोजगारी हटाने और महंगाई कम करने के लिए काम होना चाहिए। इसके लिए हम लोग लगे हुए हैं।
आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 10 मई को 224 सीटों पर वोटिंग हुई। 73.19 फीसदी मतदान के साथ ही कांग्रेस ने 135 सीटें हासिल की हैं। वहीं, कांग्रेस ने कर्नाटक में प्रचंड बहुमत हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications