'हमारे चाचा 4 जून के बाद बड़ा फैसला लेंगे', क्या नतीजों के बाद पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? तेजस्वी ने दिए संकेत

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार (28 मई) को संकेत दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के नतीजों यानी 4 जून के बाद बड़ा फैसला लेंगे। सीएम नीतीश फिलहाल एनडीए में हैं।

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''पिछड़े लोगों की राजनीति और पार्टी को बचाने के लिए, हमारे 'चाचा' 4 जून के बाद बड़ा फैसला लेंगे।'' तेजस्वी ने संकेत दिए हैं कि नीतीश कुमार 4 जून के बाद इंडिया ब्लॉक में लौट सकते हैं।

Tejashwi Yadav

यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश फिर से राजद (RJD) से हाथ मिलाएंगे? तेजस्वी ने कहा, "जब वह कोई बड़ा फैसला लेंगे, तो आप देखेंगे।"

इस साल जनवरी में, नीतीश कुमार बिहार में राजद और इंडिया ब्लॉक से नाता तोड़कर एनडीए में लौट आए थे। उस वक्त राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाने की पहल नीतीश ने ही की थी और विपक्षी नेताओं की पहली बैठक पटना में हुई थी। उन्होंने कांग्रेस द्वारा सीट बंटवारे में देरी का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ दी थी।

NDA के साथ 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है JDU

एनडीए के साथ नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 17 सीटों पर लड़ रही है। राजद, जो कि इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है, 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर।

RJD का साथ छोड़ NDA में आने पर क्या बोले थी नीतीश कुमार?

फरवरी में जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने कहा था कि, वह 'इधर-उधर' चले गए थे, लेकिन अब वह फिर से एनडीए में आ गए हैं और स्थायी रूप से इसके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा, "मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि हम (बीजेपी-जेडीयू) पहले एक साथ थे। बीच में दो बार मैं 'इधर उधर' गया था। लेकिन अब, एक बार फिर मैं "उधर' (एनडीए में) आ गया हूं। मैं अब स्थायी रूप से वहीं रहूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+