राजद की करारी हार के पार्टी में उठने लगे बगावती सुर, इस विधायक ने मांगा तेजस्वी का इस्तीफा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा है। तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राजद का लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला, जिसके बाद अब पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे हैं। पार्टी के ही एक बागी नेता महेश यादव ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है और उनका इस्तीफा मांगा है।

लोग वंशवाद की राजनीति से तंग आ चुके हैं- महेश यादव

लोग वंशवाद की राजनीति से तंग आ चुके हैं- महेश यादव

राजद के बागी नेता महेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि लोग वंशवाद की राजनीति से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन कई विधायक हैं जो अब घुटन महसूस कर रहे हैं।' बता दें कि विधानसभा चुनावों में 80 सीटें जीतने वाली राजद लोकसभा चुनाव में केवल 8 विधानसभा क्षेत्रों में ही बढ़त बना सकी थी।

महेश यादव ने मांगा तेजस्वी का इस्तीफा

बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने बिहार की 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि केवल एक सीट किशनगंज पर कांग्रेस को जीत मिल सकी। इस लोकसभा चुनाव में राजद को एक सीट भी नहीं मिली। महेश यादव ने कहा, 'अगर कोई नेता एक पार्टी में एक ही जगह रहते हुए सच ना बोले तो वह नेता और पार्टी खत्म हो जाती है।'

लोकसभा चुनाव में राजद का नहीं खुला खाता

लोकसभा चुनाव में राजद का नहीं खुला खाता

यादव ने कहा, 'जब लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था, उस वक्त भी मैंने इसे गलत कदम बताया था।' महेश यादव ने कहा, 'मैंने कहा था कि इससे पार्टी को नुकसान होगा।' मीडिया से बात करते हुए महेश यादव ने कहा, 'तेजस्वी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।' बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में राजद 4 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+