'लालटेन भी जला सकते हैं...', पीएम मोदी की अपील पर तेजप्रताप यादव ने किया ट्वीट
नई दिल्ली। देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है, इसी बीच आज (शुक्रवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 9 बजे एक वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों का हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में जनता से कहा, इस रविवार पांच अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती है, कोरोना वायरस को प्रकाश की ताकत का परिचय देना है। पीएम के इस संदेश पर अब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक ट्वीट किया है जो अब सुर्खियों में आ गया है।
Recommended Video

आप लालटेन भी जला सकते हैं: तेज प्रताप
दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश में देश की जनता से अपील करते हुए कहा, 'इस रविवार, पांच अप्रैल को रात के 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं, घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं।' इस पर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हए लिखा, 'वैसे आप लालटेन भी जला सकते हैं!' देश में कोरोना से जंग के बीच पीएम के ऐलान के बाद से तेज प्रताप यादव का ट्वीट ट्रेंड कर रहा है। मालूम हो कि लालटेन तेज प्रताप यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिन्ह भी है। इस वर्ष बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में राजनीतिक गलियारे में तेज प्रताप यादव के इस ट्वीट के कई मतलब निकाले जा रहे हैं।

सोशल डिस्टैंसिंग नहीं तोड़ना: पीएम मोदी
शुक्रवार को जारी किए गए वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने लोगों से सोशल डिस्टैंसिंग को किसी भी हालत में नहीं तोड़ने को कहा है। रविवार रात 9 बजे भी लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा, कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाड़ इलाज है, 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पीएम ने कहा, इस आयोजन के समय किसी को भी कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है। रास्तों में या गलियों में या कहीं भी।
New task is here ! Yay yay yayy !!!
— taapsee pannu (@taapsee) April 3, 2020
सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन
प्रधानमंत्री के इस वीडियो के जारी होने के बाद कई तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। बॉलीवुड के भी कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। तापसी पन्नू ने ट्वीट कर लिखा- नया टास्क. Yay yay yayy !!! डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- इससे पहले कि पागल लोग पीएम को ट्रोल करना शुरू करें, मैं ये कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी भारत के बेस्ट लीडर हैं। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर लिखा- दीया जलाना एक बहुत अच्छा संकेत है, दीया एक ऐसा औरा क्रिएट करता है जो बहुत शांत और प्रभावी है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की मोमबत्ती, दीये जलाने की अपील पर क्या बोले बॉलीवुड सितारे












Click it and Unblock the Notifications