पापा को जमानत मिलने का इंतजार नहीं कर सकता, पता नहीं कब मिलेगी- तेज प्रताप यादव

नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देने के अपने फैसले पर सख्ती से कायम हैं। उन्होंने कहा कि वह उनके पिता लालू प्र्साद यादव को जमानत मिलने तक इंतजार नहीं कर सकते हैं। तेज ने कहा कि उनकी समस्या का यह कोई समाधान नहीं है कि वह अपने पिता को जमानत मिलने तक इंताजर करें। तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से तलाक की अपनी अर्जी में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करती है। वह उनके व्यक्तित्व और धार्मिक मान्यता पर तंज कसती है। तेज प्रताप की तलाक की अर्जी पर 29 नवंबर को सुनवाई होगी।

परिवार ऐश्वर्या का साथ दे रहा

परिवार ऐश्वर्या का साथ दे रहा

नाराज तेज प्रताप का कहना है कि इस पूरे मामले में उनके परिवार ने उनका साथ देने की बजाए उनकी पत्नी ऐश्वर्या का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने फैसले पर कायम हूं, पता नहीं पिताजी को कब जमानत मिलेगी, इंतजार करने से मेरी समस्या कम नहीं होगी। यही नहीं तेज ने यह भी साफ किया है कि वह इस मामले में किसी की बात नहीं सुनेंगे। तेजस्वी की जमानत याचिका के बाद तेज प्रताप के भाई तेजस्वी यादव और बहन ने भी ऐश्वर्या का साथ दिया है।

बड़े राजनीतिक घरानों के बीच संबंध

बड़े राजनीतिक घरानों के बीच संबंध

आपको बता दें कि तेज प्रताप की शादी पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से हुई है, उनके पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह लगातार इन पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि तेज और ऐश्वर्या सरन सीट से चुनाव लड़ने को लेकर भी एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। आरजेडी के एक नेता का कहना है कि मुमकिन है कि इस बार राबड़ी यादव चुनाव नहीं लड़े, ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी जगह पर चंद्रिका राय या उनकी बेटी ऐश्वर्या यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन तेज प्रताप इस बात के लिए तैयार नहीं है कि ऐश्वर्या चुनाव लड़ें।

छात्र नेता ने तेज को किया गुमराह

छात्र नेता ने तेज को किया गुमराह

सूत्रों की मानें तो तेज प्रताप के करीबी और आरजेडी छात्र संगठन के नेता आकाश यादव ने तेजस्वी यादव को गलत सलाह दी है, जिसकी वजह से उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ आरजेडी नेता का कहना है कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस शादी को बचाया जा सके, वह नहीं चाहते हैं कि पहले से ही काफी परेशान लालू प्रसाद यादव को परिवार की दिक्कत की वजह से और परेशान होना पड़े।

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीवाली की शुभकामनाएं

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+