तेजस्वी के नए बंगले पर पहुंचते ही बोले तेज प्रताप- 'इसका शुद्धिकरण कराऊंगा, सुशील मोदी ने बना दिया था नरक'

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपने नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश के मौके पर तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप भी वहां मौजूद थे। पटना के पोलो रोड स्थित यह आवास पहले डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के नाम से आवंटित था। इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि वे बंगले को शुद्ध करने के लिए पहुंचे हैं।

तेज प्रताप ने कहा- बंगले का कराऊंगा शुद्धिकरण

तेज प्रताप ने कहा- बंगले का कराऊंगा शुद्धिकरण

तेज प्रताप यादव ने इस दौरान कहा कि वे बंगले को शुद्ध करने पहुंचे हैं, सुशील मोदी ने इस बंगले को नरक बनाकर रखा था। तेजस्वी के नए आवास के गृह प्रवेश के मौके पर तेज प्रताप ने कहा कि अब वे सबकुछ ठीक करेंगे। इस बंगले में पहले सुशील मोदी रहते थे। तेज प्रताप ने कहा कि अब वे तेजस्वी के लिए इस बंगले को शुद्ध करेंगे।

तेजस्वी के नए बंगले के गृह प्रवेश के मौके पर पहुंचे थे तेज प्रताप

तेजस्वी के नए बंगले के गृह प्रवेश के मौके पर पहुंचे थे तेज प्रताप

पिछले कुछ महीनों से तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच खराब संबंधों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा है। लेकिन तेज प्रताप ने इन अटकलों को खारिज किया। हाल ही में तेजस्वी ने नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था, तो वहां भी वे उनके साथ मौजूद रहे थे। इस दौरान तेज प्रताप ने एक ट्वीट कर अपने राजनीतिक विरोधियों को चेतावनी दी थी। तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया था, 'अब सारे विरोधियों हो जाओ होशियार .. क्योंकि इस महाभारत के युद्ध (2020) मे अब आ गया है कृष्ण का अर्जुन।'

नए बंगले में नहीं रहूंगा- तेजस्वी

नए बंगले में नहीं रहूंगा- तेजस्वी

वहीं, गृह प्रवेश के बाद तेजस्वी का बयान भी आया। उन्होंने कहा कि वे इस बंगले में नहीं रहेंगे। वे पहले की तरह ही अपने मां राबड़ी देवी के साथ सरकारी आवास में रहेंगे। इस बंगले का वे बैठक के लिए इस्तेमाल करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि इससे पहले वे जिस सरकारी बंगले में रहते थे, उसमें अधिक खर्च के लिए सुशील मोदी ने आरोप लगाए थे। जबकि, सरकार ने साफ कहा है कि अत्यधिक खर्च नहीं हुआ है। तेजस्वी ने पूछा कि क्या सुशील मोदी इसके लिए माफी मांगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+