तेज प्रताप ने फिर बदला अपना लुक, Twitter पर शेयर की तस्वीर, लोगों को याद आए रणबीर कपूर

पटना। एक बार फिर से राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं, वजह है उनका नया लुक, ना तो वो इस बार कृष्ण के भेष में हैं और ना ही शिव के रूप में बल्कि इस बार उनका अंदाज काफी जुदा-जुदा है और इसी वजह से वो सुर्खियों में छाए हुए हैं, दरअसल एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थी, जिसमें तेज पहुंचे थे और इस मीटिंग से पहले उन्होंने ट्विटर पर अपने नए लुक की तस्वीर पोस्ट की थी।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav का नया Rockstar लुक social media पर वायरल | वनइंडिया हिंदी
    तेज को देखते ही लोगों को याद आए रणबीर कपूर

    तेज को देखते ही लोगों को याद आए रणबीर कपूर

    जो कि देखते-देखते ही वायरल हो गई, तस्वीर में वे टीका लगाकर हरे रंग की टोपी पहने नजर आ रहे हैं, उन्होंने अपने बालों को भी बड़ा कर लिया है, तेज का यह लुक चर्चा का विषय बना हुआ है, कुछ लोगों को तेज में फिल्म रॉकस्टार के हीरो रणबीर कपूर दिखाई दे रहे हैं।

    तेज प्रताप का 'ग्रीन लुक' हुआ वायरल

    तो कुछ लोगों को तेज का यह अंदाज काफी बुरा भी लग रहा है, लोग मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कुछ लोगों ने लिखा है कि 'मुंह में पान और आंखों में सूरमा लगालो भाई एकदम मस्त लगोगे।'

    कभी इस रूप में तो कभी किसी रूप में...

    तो कुछ ने लिखा है कि मुझे तो लगता है ये भाई साहब किसी और ग्रह पर जाने वाले थे लेकिन यहां आ गए, कभी इस रूप में तो कभी किसी रूप में।

    बिहार विधानसभा चुनाव

    प्रताप ने बैठक के संबंध में एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अगले वर्ष बिहार के कुरुक्षेत्र में अपने अर्जुन तेजस्वी को विजयी रथ पर सवार करने के लिए संकल्प लिया है, राजद अभी से ही बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+