VIDEO: विवादों के बीच तेज प्रताप ने तेजस्वी को पहनाया मुकुट, कहा- जलने वाले जलें, हम आशीर्वाद देंगे
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के स्थापना दिवस के मौके पर एक बार फिर से तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव साथ नजर आए। जहां एक ओर तेज प्रताप के तेजस्वी से नाराजगी खबरें सामने आ रही थीं, ऐसे में इस खास मौके पर दोनों भाई एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए। इस दौरान उनका अंदाज बिल्कुल अलग नजर आया। तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की साथ ही उन्हें मुकुट भी पहनाया। दूसरी ओर छोटे भाई तेजस्वी यादव ने भी तेज प्रताप के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

तेज प्रताप बोले- तेजस्वी को अभी आगे बढ़ना है
आरजेडी के स्थापना दिवस पर तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अभी और आगे बढ़ना है और बढ़ते जाना है। जो लोग जलते हैं उन्हें जलने दीजिए। हम आशीर्वाद देंगे तेजस्वी को, मुकुट पहनाएंगे। इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि कुछ लोग हमारे बीच दरारें पैदा करते हैं। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी को मुकुट पहनाया। वहीं तेजस्वी यादव ने भी बड़े भाई के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

तेज प्रताप ने पहनाया मुकुट, तेजस्वी ने छुए पैर
इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग यहां एक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि जब तक जेडीयू की 'महागठबंधन' में वापसी नहीं हो जाती, बीजपी नहीं हारेगी। हालांकि बिहार में हाल में हुए कई उपचुनावों में (बीजपी-जेडीयू) उनकी हार हुई है, तब क्या हुआ?

तेजस्वी ने इस मौके पर क्या कहा
तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि हो सकता है कि हमारे चाचा (नीतीश कुमार) को आखिर में बीजेपी आकर डंप कर दे, और लोकसभा का चुनाव और बिहार का चुनाव एक समय पर हो जाए। ऐसे में सभी कार्यकर्ता इसके लिए तैयार रहिए। बता दें कि आरजेडी के फाउंडेशन डे के मौके पर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव मौजूद नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications