तेजप्रताप के मिलते ही बहन और जीजा के साथ लालू से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव

कई दिनों तक गायब रहने के बाद तेजप्रताप यादव के सामने आते ही तेजस्वी यादव पिता लालू यादव से मिलने पहुंचे हैं।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav से मुलाकात के बाद Lalu Prasad Yadav से इसलिए मिलने पहुंचे Tejashwi | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव के तलाक की खबरों को लेकर इस समय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तेजप्रताप यादव ने साफ शब्दों में कह दिया कि वो किसी भी कीमत पर अब अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ नहीं रहेंगे। वहीं, लालू यादव समेत परिवार के सभी लोग तेजप्रताप को समझाने में लगे हुए हैं। परिवार की कोशिशों के बीच तेजप्रताप पिछले दिनों बिना किसी को बताए गायब हो गए और कई दिनों तक गायब रहने के बाद शुक्रवार को सामने आए। तेजप्रताप यादव के सामने आते ही शनिवार को तेजस्वी यादव अपनी बहन और जीजा के साथ लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची स्थित अस्पताल पहुंचे।

    मामले को लेकर लालू यादव परेशान

    मामले को लेकर लालू यादव परेशान

    आपको बता दें कि शुक्रवार को तेजस्वी यादव का जन्मदिन था। दिवाली से पहले बिना किसी को बताए होटल से गायब हुए तेजप्रताप यादव शुक्रवार को पूरे पांच दिन बाद सामने आए और कहा कि वो कहीं नहीं गए थे, बल्कि जहां भी थे अपने परिवार के संपर्क में थे। हालांकि तेजप्रताप ने कहा कि वो तभी घर लौटेंगे, जब परिवार उनकी पत्नी से तलाक की बात पर सहमत होगा। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर लालू यादव खासे परेशान हैं और इसीलिए उनसे मिलने के लिए शनिवार को तेजस्वी यादव रांची स्थित रिम्स पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव के साथ उनकी बहन और जीजा भी मौजूद थे।

    सामने आए तेजप्रताप ने मीडिया से क्या कहा?

    सामने आए तेजप्रताप ने मीडिया से क्या कहा?

    शुक्रवार को तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं दिल्ली पहुंच चुका हूं। आज मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव का जन्मदिन है और हर बार की तरह मैं उन्हें गले लगाकर बधाई देने के लिए आया हूं। मैं कहीं गायब नहीं था, जहां भी था, अपने परिवार के संपर्क में था। परिवार से मेरी कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि मैं व्यक्तिगत कारणों को लेकर परेशान हूं।' इससे पहले खबर आई थी तेजप्रताप यादव वाराणसी में थे। तेजप्रताप ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए पटना के फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की हुई है।

    'लगता है लोग बिग बॉस ज्यादा देखने लगे हैं'

    'लगता है लोग बिग बॉस ज्यादा देखने लगे हैं'

    वहीं, इस मामले पर बोलते हुए पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने कहा था, 'लगता है कि आजकल लोग टीवी पर बिग बॉस ज्यादा देखने लगे हैं। इस मामले पर मैं क्या बात करूं और क्यों बात करूं? ये मेरे परिवार का निजी मामला है, इसे क्यों इतना तूल दिया जा रहा है? इस मामले को सुलझाने के लिए मेरे परिवार के लोग हैं और वो इसे सुलझा लेंगे। क्या करना है, कैसे करना है, मेरे परिवार के लोग ये जानते हैं। मेरे परिवार के मामलों की चिंता आप लोग मत कीजिए। मुझे अपने परिवार से ज्यादा गरीबों की चिंता है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+