तलाक अर्जी के बाद तेज प्रताप यादव ने किया एक और बड़ा फैसला, सरकारी आवेदन से हुआ खुलासा!

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी की सारी कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं। कुछ दिनों पहले एक मामले की सुनवाई के लिए दिल्‍ली आईं राबड़ी देवी ने पटना लौटकर भरोसा जताया था कि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव घर लौट आएंगे। राबड़ी देवी ने बड़े गर्व के साथ कहा, 'मेरा बेटा है लौट आएगा', लेकिन अब जो खबर आ रही है, वह ठीक इसके उलट है। खबर है कि तेज प्रताप यादव ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार के पास आवास आवंटन का आवेदन किया है। तेज प्रताप यादव विधायक हैं और पटना में अपने सरकारी आवास में रहने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्‍हें सोमवार तक नया आवास मिल सकता है।

पूरे विधि-विधान से पूजन के बाद नए घर में प्रवेश करेंगे तेज प्रताप यादव

पूरे विधि-विधान से पूजन के बाद नए घर में प्रवेश करेंगे तेज प्रताप यादव

स्‍थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज प्रताप यादव पूरे विधि-विधान के साथ पूजन के बाद नए घर में प्रवेश करेंगे। तेज प्रताप यादव की तलाक अर्जी पर 29 नवंबर यानी गुरुवार को बंद कमरे में सुनवाई हुई। पहले माना जा रहा था कि वह तलाक अर्जी वापस ले सकते हैं, लेकिन बाद में यह खबर सही साबित नहीं हुई। अगले दिन शुक्रवार को तेज प्रताप यादव अचानक विधानसभा पहुंचे और शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही में हिस्‍सा लिया। धोती-कुर्ता पहनकर सदन पहुंचे तेज प्रताप यादव ने किसी से बात नहीं की। यहां तक कि वह अपनी पार्टी के नेताओं से भी दूर-दूर ही दिखे।

बुधवार से ही पटना में हैं तेज प्रताप, पर अब तक नहीं पहुंचे घर

बुधवार से ही पटना में हैं तेज प्रताप, पर अब तक नहीं पहुंचे घर


तेज प्रताप यादव बुधवार से पटना में हैं, लेकिन वह अब तक एक बार भी अपने घर नहीं गए हैं। वह तलाक के फैसले पर एकदम अडिग दिख रहे हैं। उन्‍होंने कहा, ' मैं तलाक के फैसले पर अडिग हूं और ये मेरी लड़ाई है, खुद लड़ूंगा।' तेज प्रताप के बयान से स्‍पष्‍ट है कि वह अब परिवार के लोगों की बातों पर गौर करने को राजी नहीं हैं और अपना रास्‍ता चुन चुके हैं। मां राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर तेजप्रताप यादव के आने का काफी इंतजार हुआ। पहले बुधवार, उसके बाद गुरुवार को भी परिवारवालों को लगा कि शायद तेज प्रताप घर आ जाएंगे, लेकिन वह नहीं पहुंचे।

लगातार रहने की जगह बदल रहे हैं तेज प्रताप यादव

लगातार रहने की जगह बदल रहे हैं तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव बुधवार को पटना लौटने के बाद से लगातार रहने की जगह बदल रहे हैं। 29 नवंबर को तलाक की अर्जी पर सुनवाई के लिए तेज प्रताप यादव एक दिन पहले ही पटना पहुंच गए थे। बुधवार रात वह बेली रोड स्थित होटल के कमरा नंबर 123 में ठहरे, जहां उनके कुछ करीबी दोस्‍त भी थे, लेकिन जब उनके रहने की जगह के बारे में मीडिया और अन्‍य लोगों को पता चला तो उन्‍होंने उस होटल को छोड़ दिया। इसके बाद से वह एक जगह पर नहीं रह रहे हैं। गुरुवार को तेज प्रताप जब कोर्ट पहुंचे तो वहां से निकलकर वह सीधे अपने एक दोस्त के घर चले गए और वहीं पर रात गुजारी। तेज प्रताप यादव पटना के सिविल कोर्ट में तलाक अर्जी डालने के बाद पिता से मिलने रांची चले गए थे। इसके बाद वह लौटकर गया आए और वहां से काशी विश्‍वनाथ चले गए। काशी के बाद बाद वह काफी दिनों तक वृंदावन में रहे और अब पटना लौटे तो हैं, लेकिन घर जाने को तैयार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+