सिगरेट-शराब की शौकीन ऐश्वर्या हनीमून पर जाना चाहती थीं इंडोनेशिया, तेज ने लगाए संगीन आरोप

Recommended Video

    Tej Pratap का चौंकाने वाला खुलासा, कहा 'Aishwarya को है सिगरेट शराब की लत' | वनइंडिया हिंदी

    पटना। लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की चंद महीने पुरानी शादी अब तलाक की दहलीज पर आ गई है, तेज ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर काफी खुलासे भी किए हैं जो कि काफी चौंकाने वाले भी हैं। तेज का कहना है कि वो और ऐश्वर्या की सोच, विचारधारा सब बहुत अलग है, वो नार्थ पोल है और मैं साउथ पोल इसलिए हमारा साथ रहना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इस वक्त तेज का पूरा परिवार उनके खिलाफ हो गया है जिसकी वजह से वो काफी खिन्न नजर आ रहे हैं।

    हनीमून की बात को लेकर हुआ तेज-ऐश्वर्या में झगड़ा

    हनीमून की बात को लेकर हुआ तेज-ऐश्वर्या में झगड़ा

    यही नहीं लोकल मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनकी और उनकी पत्नी में अनबन हनीमून की बात को ही लेकर शुरू हो गई थी, तेज के मुताबिक ऐश्वर्या चाहती थीं कि वो उन्हें हनीमून के लिए बाली (इंडोनेशिया) लेकर जाएं लेकिन तेज ने इंकार कर दिया क्योंकि वो एक धार्मिक किस्म के इंसान हैं इसलिए ऐसी जगहों पर नहीं जा सकते हैं, यही नहीं तेज ने कहा कि शहरी परिवेश और मार्डन ख्याल की ऐश्वर्या को सिगरेट और शराब का भी शौक है।

    मेरी शादी जबरदस्ती कराई गई थी: तेज प्रताप

    मेरी शादी जबरदस्ती कराई गई थी: तेज प्रताप

    जिसके कारण वो और उनकी पत्नी जीवन की गाड़ी में आगे नहीं बढ़ सकते हैं, तेज का ये भी कहना है कि ये शादी राजनीतिक फायदे के लिए हुई थी और उन्होंने शादी से इंकार भी किया था लेकिन घरवालों ने उनकी एक भी नहीं सुनी और उनकी शादी जबरदस्ती करवा दी गई।

    सारण लोकसभा सीट

    मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका प्रसाद राय को सारण लोकसभा सीट से टिकट दिलाना चाहती थीं, जिसके लिए वह लगातार तेज प्रताप पर दबाव बना रही थीं।

    लालू ने समझाया लाल को लेकिन लाल टस से मस नहीं हुए

    लालू ने समझाया लाल को लेकिन लाल टस से मस नहीं हुए

    अपनी इसी व्यथा को बताने तेज यादव रविवार को रिम्स के पेइंग वार्ड में पहुंचे थे, जहां अपने पिता को देखते ही तेज प्रताप के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंन अपनी सारी बातें अपने पिता को बता दीं लेकिन लालू ने भी अपने बेटे को रिश्ता बचाए रखने की ही सलाह दी, लालू ने कहा कि बबुआ मान जा, इलेक्शन के समय बा, बहुत बदनामी होई, समझा बबुआ।

    तेजप्रताप बोले-उसके साथ नहीं रहना है मुझे

    जिसके जवाब में तेजप्रताप बोले-उसके साथ नहीं रहना है मुझे, लालू प्रसाद लगातार समझाने-मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन तेजप्रताप चुपचाप उनकी बातें सुनते रहे लेकिन अंत में यही कहा कि अब वो तलाक की अर्जी को वापस नहीं लेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+