BSF ने कहा तेज बहादुर पूरी तरह ठीक हैं और लगातार पत्नी से संपर्क में हैं
तेज बहादुर पूरी तरह सुरक्षित हैं और जम्मू कश्मीर से सांबा सेक्टर में तैनात है। बीएसेफ के डीजी ने कहा कि उनकी पत्नी लगातार अपने पति के संपर्क में हैं।
जम्मू। सेना में खाने को लेकर शिकायती वीडियो डालने वाले जवान तेज बहादुर की पत्नी ने अपने पति के गायब होने की बात करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला की दलील को मानते हुए सेना को आदेश दिया को वो फौरन उन्हें उनके पति से मिलवाए।

कोर्ट के आदेश के बाद बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने कहा है कि तेज बहादुर पूरी तरह सुरक्षित हैं और जम्मू कश्मीर से सांबा सेक्टर में तैनात है। बीएसेफ के डीजी ने कहा कि उनकी पत्नी लगातार अपने पति के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि सेना के पास इसका पूरा रिकॉर्ड है कि वो लगातार फोन पर अपनी पत्नी से बात कर रहे हैं।
डीजी केके शर्मा ने कहा कि सेना का अपना अनुशासन होता है और वो उसे लेकर चलते हैं। सेना की बात को सोशल मीडिया पर ले जाना अनुशासनहीनता है। ऐसे में इस अनुशासनहीनता के खिलाफ सेना अपनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि बीकानेर वाले वीडियो पर सेना सख्त कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला द्वारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद कोर्ट ने सेना को आदेश दिया है कि वो शर्मिला की मुलाकात तेज बहादुर से करवाए। उन्होंने दो दिन के लिए उनकी मुलाकात करवाने का आदेश दिया है। जिसके बाद 15 फरवरी को कोर्ट इस मामले पर फिर से सुनवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications