तेजपाल मामले में महिला आयोग सख्त कहा गोवा पुलिस जल्द करे कार्रवाई करे
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गोवा पुलिस से सख्त लहजों में कहा है कि होटल में एक महिला पत्रका के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप झेल रहे तहलका पत्रिका के संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ वह प्राथमिकी दर्ज करे।
एनसीडब्ल्यू की सदस्य शमीना शफीक ने टाइम्स नाउ चैनल से कहा, "हम गोवा पुलिस को तेजपाल के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पत्र लिख रहे हैं। हमने होटल में लगे सीसीटीवी के दृश्य देखे हैं और इसके तथा तेजपाल की स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस को कानून के तहत कार्रवाई करने की जरूरत है।"
गौरतलब है कि तहलका के मुख्य संपादक तरूण तेजपाल के ऊपर महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि गोवा में नशे की हालत में तरूण तेजपाल ने उसके यौन शोषण किया। जिसके बाद से पूरे मीडिया जगत में यह खबर आग की तरह फैल गयी है।
तरूण तेजपाल भारतीय पत्रकारिता का एक बहुत बड़ा नाम है। हालांकि तरूण तेजपाल ने यौन शोषण वाली बात मानकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन फिर भी तेजपाल को लेकर विरोध जारी है। सामाजिक कार्यकर्ताओ का कहना है कि तरुण तेजपाल भगवान नहीं हैं, जो खुद अपनी करनी की सजा तय करेंगे।"













Click it and Unblock the Notifications