डेविस कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टेनिस टीम जाएगी पाकिस्तान
नई दिल्ली। डेविसकप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की पुष्टि हो गई है। इस बात की पुष्टि ऑल इंडिया टेनिस असोसिएशन के सेक्रटरी हिरनमय चटर्जी ने की है। उन्होंने कहा कि डेविस कप के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान जएगी। चटर्जी ने बताया कि यह टेनिस के विश्वकप जैसा है, यह द्विपक्षीय सीरीज नहीं है, लिहाजा इसका प्रतिरोध नहीं हो सकता है। यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है और हमे ओलंपिक के नियमों का पालन करना होगा।













Click it and Unblock the Notifications