PICS: प्रधानमंत्री मोदी ने की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से मुलाकात
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित अध्यापकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ इन 45 शिक्षकों से मुलाकात की।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित अध्यापकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ इन 45 शिक्षकों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इन सभी 45 शिक्षकों से मुलाकात की और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान देने के लिए तारीफ की। प्रधानमंत्री ने सभी शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी।

पीएम ने की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से मुलाकात
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के उन 45 शिक्षकों से मुलाकात की, जिन्हें इस साल के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस मौके पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेताओं को देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। मोदी ने शिक्षा के प्रति समर्पण और इसे जीवन मंत्र बनाने के लिए शिक्षकों की सराहना की।

शिक्षकों ने डिजिटल इंडिया को बताया कारगार
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक शिक्षक जिंदगीभर शिक्षक ही रहता है। जहां प्रधानमंत्री ने शिक्षकों की इतनी तारीफ की, वहीं शिक्षकों ने भी पीएम की डिजिटल इंडिया योजना को कारगार बताया। शिक्षकों ने नई ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। ये योजना पूरे देश में स्कूल शिक्षा में एक बड़ा बदलाव ला रही है।

उपराष्ट्रपति करेंगे शिक्षकों को सम्मानित
देशभर से राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए कुल 6,692 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 45 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। ये पुरस्कार बुधवार को शिक्षक दिवस के मौके पर सभी चुने गए शिक्षकों को दिए जाएंगे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इन 45 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इस साल मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के चयन के लिए दिशा-निर्देशों में बदलाव किया है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications