Teachers Day, 5th September 2018: टीचर के दिल को छू लेंगे ये तोहफे, दें ये खास गिफ्ट

नई दिल्ली। 5 सितंबर को टीचर्स डे के मौके पर हम सब अपने शिक्षकों, अपने मेंटर्स को याद करते हैं। उन्हें इस खास दिन पर विश करते हैं और तोहफे देकर उनके प्रति अपने प्यार और आभार को व्यक्त करते है। टीचर्स ही हमें जीवन की राह दिखाते हैं। वे आपको दुनिया के बीच खड़े होने को तैयार करते हैं। उन्हें जीवन जीने का सही रास्ता दिखाते हैं। इस दिन हर कोई अपने टीचर के प्रति अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त करता है। अगर आप भी इस शिक्षक दिवस अपने टीचर्स को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं तो हम बताते हैं कुछ आइडियाज बता रहे हैं, जो न केवल आपके बजट में फिट होंगे बल्कि वो आप के टीचर्स के दिल को छू लेंगे।

आपके टीचर्स के दिल को छू लेंगे ये तोहफे

आपके टीचर्स के दिल को छू लेंगे ये तोहफे

पेन और डायरी: पेन और डायरी ऐसी चीज हैं, जो शिक्षकों को हर दिन काम आता है। ये तोहफा हर शिक्षक को पसंद आता है। ये अच्छा तोहफा जो आपके टीचर को बहुत पसंद आएगा। अगर आप डायरी में कुछ लिखकर देते हैं जैसे विश या कविता तो ये तोहफा और खास बन जाता है।

 किताब या नॉवल्स

किताब या नॉवल्स

चूंकि शिक्षकों को पढ़ने का शौक होता है इसलिए आप उन्हें तोहफे में अच्छी किताब या नॉवल्स दे सकते हैं। ये किताब उन्हें बेहद पसंद आएगी। किताबों को चयन आप अपने शिक्षक के स्वभाव और उनके विषय को ध्यान में रखकर करें, ताकि वो तोहफा उनके दिल के करीब पहुंचें। जैसे अगर आप अपने हिंदी टीचर को तोहफा देना चाहते हैं तो आप उन्हें साहित्य, उपन्यास, कविता संग्रह जैसी किताबें दे सकते हैं।

 ग्रीटिंग्स कार्ड

ग्रीटिंग्स कार्ड

ग्रीटिंग्स कार्ड गिफ्ट सदाबहार हैं। ग्रीटिंग्स में अपने दिल की बात लिखकर आप दे सकते हैं। इस कार्ड में लिखी बात सीधे आपके टीचर के दिल के करीब पहुंचती है।

 फोटो फ्रेम और चॉकलेट बॉक्स

फोटो फ्रेम और चॉकलेट बॉक्स

आप अपने टीचर की तस्वीरों को संजो कर उन्हें उनकी पुरानी और खट्टी मीठी यादों से जुड़ा फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। वो तस्वीरें न केवल उन्हें हमेशा आपकी याद दिलाएंगे बल्कि उनके दिल के बेहद करीब रहेगी। इसके अलावा आप अपने टीचर को उनके मनपसंद फूल और चॉकलेट तोहफे के तौर पर दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+