TDP ने दिखाई चंदबाबू नायडू के लिए एकजुटता, किया 'जगनासुर दहनम' का आयोजन, "साइको पोवली" लिख कर जलाए कागज

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू न्‍यायिक हिरासत में चल रहे हैं। विजयवाड़ा एसीबी अदालत ने गुरुवार को कथित आंध्र प्रदेश कौशल विकास घोटाला मामले में नायडू की रिमांड 1 नवंबर तक बढ़ा दी है। वहीं चंद्रबाबू नायडू के साथ एकजुटता व्‍यक्‍त करते हुए टीडीपी ने सोमवार को विजयदशमी की पूर्व संध्‍या पर जबनासुर दहनम का आयोजन किया। इसके साथ ही टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्‍व वाली सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

tdp

एनटीआर टीडीपी प्रभारी, देविनेनी उम्मा ने बताया इस विरोध प्रदर्शन के दौरान टीडीपी कार्यकर्ताओं ने कागज के एक टुकड़े पर "साइको पोवली" लिखा जिसका मतलब होता है मनोरोगी को चले जाना चाहिए और इसे अपने घरों के सामने या सड़कों पर जलाकर विरोध जताया।

वहीं टीडीपी महासचिव और चंद्रबाबू के बेटे नारा लोकेश ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर लिखा ''राजमहेंद्रवरम में हमने ''जगनासुर दशानम'' किया और साइको पोवली के पोस्टरों में आग लगा दी। बाद में हमने एक रैली की और चंद्रबाबू की अवैध गिरफ्तारी का विरोध किया।''

नारा लोकेश ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसीपी सरकार लोगों की आवाज़ दबा रही है और प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक नेताओं को डराने-धमकाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वर्तमान सरकार से एससी एसटी और ओबीसी पीड़ित हैं"।

बता दें पवन कल्‍याण की पार्टी जिसने टीडीपी का हाथ थामा है वो पहले ही भाजपा नेतृत्‍व वाले एनडीए का हिस्‍सा है और वह जगन सरकार के खिलाफ "महागठबंधन" की वकालत कर रहे हैं।

सितंबर में पवन कल्‍याण ने ऐलान किया था कि 2014 का चुनाव टीडीपी के साथ लड़ेगे क्‍योंकि हम अकेले वाईएसआरसीपी से नहीं लड़ सकते। साथ ही उन्‍होंने कहा था मैं चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी वाईएसआरसीपी के खिलाफ इस लड़ाई में मेरे साथ शामिल हो। हालांकि कल्‍याण ने कहा था कि हालांकि भाजपा ने इस पर कोई फैसला नहीं किया है लेकिन मैं आशान्वित हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+