सदन में धरने पर बैठे TDP सांसद एम श्रीनिवास राव की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के लिए विशेष पैकेज की मांग कर रहे टीडीपी सांसद एम श्रीनिवास राव की तबियत बिगड़ गई है। सदन में तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी प्रदर्शन कर रहे टीडीपी सासंद की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 TDP MP Muttamsetti Srinivasa Rao being taken to hospital after he took ill

टीडीपी सांसद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी सदन में लगातार धरना दिए हुए है। ये सांसद घंटों सदन के भीतर बैठे रहे और उन्होंने सदन खाली करने से इंकार कर दिया। राज्यसभा में धरने पर बैठे टीडीपी सांसदों को वहां से हटाने के लिए राज्यसभा के स्टाफ और मार्शलों ने विनती भी की, लेकिन सांसद राज्यसभा से बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हुए।

सांसदों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार उनकी मांगें नहीं मानती वो सदन से बाहर नहीं आएंगे। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+