Bharat Bandh : 8 दिसंबर को देशभर में नहीं चलेंगे टैक्सी, ऑटो और बस, पूरे देश में होगा चक्का जाम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दो सप्ताह से हजारों की संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच सरकार पर दबाव बानने के लिए किसान संगठनों ने मंगलवार यानी 8 दिसंबर को पूरे देश में 'भारत बंद' का आह्वान किया है। किसानों के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला है, वहीं सोशल मीडिया पर भी किसानों को सपोर्ट मिल रहा है।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का भी समर्थन

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का भी समर्थन

8 दिंसबर को 'भारत बंद' के दौरान अगर आप घर से निकलना चाहते हैं तो इस बीच कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को टैक्सी, ऑटो और बस जैसी आमजन सुविधाएं बंद रह सकती हैं। बता दें कि किसानों के भारत बंद को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त है। ऐसे में देशभर में मंगलवार को सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। लुधियाना से चरणजीत सिंह लोहारा प्रधान पंजाब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मीडिया को बताया कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को चक्का जाम करने का फैसला किया है।

Recommended Video

    Farmers Protest: Bharat Bandh को Mayawati का समर्थन, RSS के किसान संघ ने बनाई दूरी | वनइंडिया हिंदी
    पूरे देश में होगा चक्का जाम

    पूरे देश में होगा चक्का जाम

    चरणजीत सिंह लोहारा ने आगे कहा, 'परिवहन संघ, ट्रक यूनियन, टेंपो यूनियन सभी ने बंद को सफल बनाने का फैसला किया है। यह बंद पूरे भारत में होगा।' कल के भारत बंद कार्यक्रम को लेकर किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा कि ये सिर्फ पंजाब के किसानों का आंदोलन नहीं है पूरे देश का आंदोलन है। कल सुबह 8 बजे से लेकर शाम तक भारत बंद बुलाया गया है। इस दौरान दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मंडियां बंद रहेंगी।

    दूध, हरी सब्जियों समेत जरूरी सेवाएं भी होंगी प्रभावित

    दूध, हरी सब्जियों समेत जरूरी सेवाएं भी होंगी प्रभावित

    किसान नेता ने कहा, शादियों के कार्यक्रम को देखते हुए भारत बंद में छूट दी गई है। कल एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को छूट रहेगी। दूध, हरी सब्जियों से लेकर कई जरूरी सेवाएं भी बंद से प्रभावित रहेंगी। बलदेव सिंह ने बताया कि भारत बंद शांतिपूर्ण आयोजित होगा। गुजरात से भी 250 किसान बंद को समर्थन देने दिल्ली आएंगे। इस बीच किसनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्दी मांगे ने मानी गईं तो किसान अपना आंदोलन तेज करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan : किसानों को मिला हनुमान बेनीवाल का साथ, किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली करेंगे कूच

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+