दिल्ली में टैक्स कमिश्नर ने की आत्महत्या, कमरे से सुसाइड नोट भी मिला
नई दिल्ली। दिल्ली के इन्कम टैक्स ऑफिस में प्रमुख टैक्स कमिश्नर के पद पर तैनात अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने चाणक्यपुरी के बापूधाम में स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। अधिकारी की पहचान 57 वर्षीय केशव सक्सेना के तौर पर हुई है। उन्हें सुबह करीब 7 बजे उनकी पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटका पाया। जिसके बाद उन्हें तुरंत चाणक्यपुरी के प्रीम्स अस्पताल ले जाया गया, वहां पहुंचते ही उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सक्सेना के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बेडशीट के जरिए फांसी का फंदा बनाया गया था। अस्पताल प्रशासन ने उनकी मौत की जानकारी पुलिस को दे दी है। सक्सेना 1988 बैच के आईआरएस अधिकारी थे। उनकी पोस्टिंग दिल्ली के आईटीओ स्थित इन्कम टैक्स के दफ्तर में थी। पुलिस अब उनके सुसाइड नोट से इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं वो प्रोफेशनल मामले की वजह से डिप्रेशन से तो नहीं जूझ रहे थे।
मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है, 'सक्सेना ने कथित तौर पर अपने आवास पर स्टडी रूम की छत के पंखे से बेडशीट के माध्यम से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके शरीर पर रस्सी के निशान भी मौजूद हैं।'












Click it and Unblock the Notifications