Tauktae Cyclone: 16 मई तक भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है 'तौकते' , इन राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी
Tauktae Cyclone: 16 मई तक भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है 'तौकते' , इन राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी
नई दिल्ली, 15 मई: तौकते साइक्लोन मौसम अपडेट: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि तौकते साइक्लोन शनिवार (15 मई) की रात और 16 मई को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है, जो 17 मई को भी जारी रहेगा। आईएमडी के साइक्लोन (चक्रवात) विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 16 मई से 19 मई के बीच ऐसी पूरी संभावना है कि 'तौकते' 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी पहुंच सकती है। इस तूफान को 'तौकते' नाम म्यांमा ने दिया है, जिसका अर्थ होता है, छिपकली। इस साल भारतीय तट पर यह पहला चक्रवाती तूफान होगा।
Recommended Video
Cyclone Tauktae: Kerala में भारी बारिश से तबाही, इन राज्यों में Red Alert जारी । वनइंडिया हिंदी

इन राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी
- मौसम विभाग ने इसको लेकर पश्चिमी तटीय राज्य को अलर्ट किया है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, खासकर केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 2-3 दिनों में आने वाले चक्रवात तौके के कारण अत्यधिक भारी वर्षा होने के साथ बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
- केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश 16 मई और 17 मई को होगी। इन तीन राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि शुक्रवार तड़के लक्षद्वीप के पास से ये चक्रवात निम्न दबाव के साथ क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। इसके 12 घंटे बाद ये और खतरानाक हो जाएगा और उसके 12 घंटे बाद ये चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। द वेदर चैनल के अनुसार, इन क्षेत्रों में 3 दिन की कुल वर्षा 300 मिमी तक पहुंच सकती है।
- इस बीच, इन दक्षिण भारत के राज्यों के तटीय क्षेत्रों में भी तेज हवाओं की बौछार होने की संभावना है। केरल और कर्नाटक के तटों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं, 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। रविवार (16 मई) को 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी हवाएं 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
- आईएमडी ने केरल और कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी की है। एडवाइजरी में स्थानीय निवासियों को मौसम की मार से बचाने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
- इसके अलावा सभी दक्षिण राज्यों के सभी तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को 16 और 17 मई को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। यह अलर्ट निवासियों से खराब मौसम से बचने के लिए तैयार रहने की चेतावनी देता है।












Click it and Unblock the Notifications