दिल्‍ली के ताज मानसिंह होटल की हुई नीलामी, फिर टाटा ग्रुप को मिला होटल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ताज मानसिंह होटल की नीलामी हो गई है। होटल को एक बार फिर टाटा ग्रुप ने रिटने कर लिया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुई इस होटल की नीलामी के लिए लाइसेंस फीस 7.03 करोड़ रुपए प्रति महीने पर हुई है। जबकि इससे पहले होटल का लाइसेंस फीस 3.94 करोड़ रुपए निर्धारित था। इस तरह से इस बार दोगुनी फीस में होटल की नीलामी हुई है।

Tata Groups Indian Hotels Company ihcl retained Delhis Taj Mansingh hotel in NDMC auction

एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा मौजूदा बाजार मूल्य के मुताबिक यह लाइसेंस शुल्क में 100% से अधिक वृद्धि है। शुक्रवार की नीलामी में होटल के लिए शुरुआती बोली सकल कारोबार का 24% था। होटल की नीलामी के बाद आईएचसीएल के सीईओ पुनीत छतवाल ने कहा कि हमें खुशी है कि प्रतिष्ठित ताजमहल, नई दिल्ली जो राष्ट्रीय राजधानी के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है वो आईएचसीएलए फैमिली का हिस्सा बने रहेगा।

बता दें कि आईएचसीएल और आईटीसी देश के दो बड़े बिजनेस ग्रुप है। ताज मानसिंह होटल को साल 1978 में टाटा ग्रुप को लीज पर दिया गया था। लीज की तय सीमा साल 2011 में खत्म हो गई थी इसके बाद कंपनी को 9 बार अस्थायी विस्तार दिए गए थे। नगरिकक निकाय इस संपत्ति को इसलिए नीलाम नहीं कर पाया था कि क्योंकि आईएचसीएल के साथ कानूनी लड़ाई की वजह से हाथ बधें हुए थे।

यह भी पढ़ें- वेंकैया नायडू बोले- अंग्रेजों ने हमें आर्थिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+