Pulwama Target Killing: बैंक जा रहे मजदूर को आतंकियों ने मारी गोली, यूपी में परिवार का बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत युवक उन्नाव जिले का रहने वाला था और पुलवामा में ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। वहीं इस टारगेट किलिंग के बाद से युवक के घर में कोहराम मच गया है। भतीजा शव लेने के लिए जम्मू-कश्मीर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के असोहा क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी 40 वर्षीय मुकेश तीन माह पूर्व जम्मू-कश्मीर के पुलवामा शहर में ईंट भट्ठे में मजदूरी करने गया था। सोमवार सुबह वह बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था कि तभी तुमची नौपोरा इलाके में आतंकियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Target Killing of Laborer of Uttar Pradesh in Pulwama of jammu kashmir

उधर, भटपुरा के पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव के पास घटना की सूचना पहुंची तो उन्होंने मुकेश के घरवालों से जानकारी ली। जिस पर स्वजन ने मुकेश को फोन मिलाया तो फोन बंद जा रहा था। जिसके बाद वहीं कार्य कर रहे रिश्तेदार राकेश से संपर्क किया गया। राकेश ने हत्या किए जाने की पुष्टि की और बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है।

राकेश द्वारा मुकेश की मौत की पुष्टि करते ही पत्नी कुसमा ,बेटे पंकज, बलबीर, पुत्री खुशी व निशा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुकेश का शव लाने के लिए भतीजा सुरेश जम्मू के लिए रवाना हुआ है।

Target Killing of Laborer of Uttar Pradesh in Pulwama of jammu kashmir

कश्मीर जोन पुलिस ने X ऑफिशियल हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि आतंकवादियों ने पुलवामा के तुमची नौपोरा इलाके में यूपी के मुकेश नाम के एक मजदूर पर गोलीबारी की जिसने बाद में दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+