'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अय्यर जी ने सुनाई आपबीती, बाहर निकलने पर कोई नहीं पूछता कि आप कैसे हैं?

नई दिल्ली। टेलीवजन इतिहास के सबसे मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सभी किरदार लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं। इस शो के एक किरदार का नाम 'अय्यर जी' भी है। जो शो में बबीता जी के पति बने हैं। शो में भी अक्सर आपने ये गौर किया होगा, कि जेठालाल अय्यर जी से पूछते रहते हैं कि बबीता जी कैसी हैं? इससे कई बार अय्यर जी परेशान भी हो जाते हैं। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि ऐसा उनके साथ केवल रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी होता है।

तनुज- कोई ये नहीं पूछता कि आप कैसे हैं

तनुज- कोई ये नहीं पूछता कि आप कैसे हैं

आपको बता दें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अय्यर जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता का असल नाम तनुज महाशब्दे है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले हैं। तनुज ने अपनी ये परेशानी लोगों के साथ साझा की है। उनका कहना है कि उनसे केवल शो में ही ये नहीं पूछा जाता कि बबीता जी कैसी हैं? बल्कि असल जिंदगी में भी लोग उनसे ये सवाल अक्सर पूछते हैं। तनुज का कहना है कि जब वह कहीं बाहर जाते हैं कि लोग उनसे पूछते हैं बबीता जी कैसी हैं? लेकिन कोई ये नहीं पूछता कि आप कैसे हैं, तनुज भाई।

लेखक के तौर पर हुई थी एंट्री

लेखक के तौर पर हुई थी एंट्री

बता दें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में तनुज की एंट्री एक लेखक के तौर पर हुई थी। बाद में शो में एक दक्षिण भारतीय किरदार की जरूरत पड़ी। इस किरदार का नाम अय्यर पड़ा। जिसके बाद तनुज को ये किरदार निभाने का अवसर मिला। शो में तनुज को माथे पर चंदन लगाते हुए देखा जा सकता है। तनुज का कहना है कि वह असल जिंदगी में भी बेहद धार्मिक किस्म के इंसान हैं।

रियल लाइफ में नहीं की शादी

रियल लाइफ में नहीं की शादी

तनुज की निजी जिंदगी की बात करें तो वह 46 साल के हैं और सिंगल हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी के पति बने अय्यर जी यानी तनुज ने अभी तक शादी नहीं की है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान ये बताया था कि वह अभी तक अविवाहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+