तनुश्री दत्ता बोलीं, 'मुझे धमकाया गया, मेरी कार पर हमला भी हुआ'
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर 10 साल पहले एक फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने खुलासा किया कि कैसे 10 साल पहले 'Horn Ok Pleassss' के सेट पर उनका उत्पीड़न किया था।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर 10 साल पहले एक फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने खुलासा किया कि कैसे 10 साल पहले 'Horn Ok Pleassss' के सेट पर उनका उत्पीड़न किया था। एक्ट्रेस ने पाटेकर के साथ-साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर भी आरोप लगाया। एक इंटरव्यू में तनुश्री ने बताया कि नाना पाटेकर ने उन्हें धमकाया था और गुंडों ने उनकी कार पर हमला भी किया था।

तनुश्री बोलीं, 'नाना पाटेकर ने मुझे धमकाया'
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने बताया कि नाना पाटेकर ने उन्हें धमकाया था। तनुश्री ने कहा, 'हां, मुझे धमकाया गया था और मेरी कार पर हमला किया गया था। उस वक्त मेरे माता-पिता उस कार में मौजूद थे। मुझपर एक राजनीतिक पार्टी के लोगों ने नाना पाटेकर के कहने पर हमला किया था।' तनुश्री ने बताया कि पाटेकर के कहने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर हमला किया था।
Recommended Video


पुलिस ने आकर की थी तनुश्री की मदद
तनुश्री का आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी से तोड़फोड़ की थी और उस दौरान वो अपने माता-पिता के साथ उस गाड़ी में मौजूद थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब पुलिस को इस बारे में सूचना मिली, तब आकर उन्होंने तनुश्री और उनके माता-पिता को बचाया। तनुश्री ने कहा कि बॉलीवुड को ऐसे शख्स के साथ काम नहीं करना चाहिए जो राजनीति क पार्टियों के गुंडे बुलाकर लड़की और उसके परिवार पर हमले कराता है।

'मीडिया ट्रायल के जरिये मिलेगा न्याय'
जब तनुश्री से पूछा गया कि क्या वो पाटेकर को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे, तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने वही किया जो मुझे करना चाहिए था। उन शिकायतों का कोई फर्क नहीं पड़ा। इससे बस मेरे और मेरे परिवार के लिए और मुश्किलें खड़ी हुई हैं। हमारे देश में न्याय और कानून पीड़िता के साथ होने की बजाय आरोपी के साथ होता है। मैं इंडस्ट्री में काम नहीं कर रही हूं, ना ही करोड़ों में कमा रही हूं। मुझे मीडिया ट्रायल के जरिये न्याय मिलेगा।'












Click it and Unblock the Notifications