राखी सावंत ने तनुश्री को बताया था 'लेस्बियन और ड्रग एडिक्ट', अब एक्ट्रेस ने दिया जवाब

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद राखी सावंत अभिनेता के बचाव में उतरीं थीं। हाल ही में राखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तनुश्री दत्ता पर खूब हमला बोला था। तनुश्री को लेस्बियन और ड्रग एडिक्ट बताते हुए राखी ने एक्ट्रेस पर रेप के भी आरोप लगाए थे।

Tanushree Dutta, Rakhi Sawant

नई दिल्ली। तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद राखी सावंत अभिनेता के बचाव में उतरीं थीं। हाल ही में राखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तनुश्री दत्ता पर खूब हमला बोला था। तनुश्री को लेस्बियन और ड्रग एडिक्ट बताते हुए राखी ने एक्ट्रेस पर रेप के भी आरोप लगाए थे। राखी के इन आरोपों का जवाब देते हुए अब तनुश्री दत्ता ने बयान जारी किया है। तनुश्री ने कहा कि न तो वो ड्रग एडिक्ट हैं और न ही लेस्बियन। बता दें कि राखी सावंत पर तनुश्री दत्ता ने मानहानि का केस भी किया है।

तनुश्री ने कहा, 'मैं लेस्बियन तो बिल्कुल नहीं हूं'

तनुश्री ने कहा, 'मैं लेस्बियन तो बिल्कुल नहीं हूं'

तनुश्री दत्ता ने बयान जारी कर राखी सावंत के आरोपों को बकवास बताया। उन्होंने राखी के 'लेस्बियन और ड्रग एडिक्ट' वाले बयान पर कहा, 'मैं ड्रग एडिक्ट नहीं हूं। मैं न ही ड्रिंक करती हूं और न ही स्मोक। और मैं लेस्बियन तो बिल्कुल नहीं हूं।' तनुश्री ने कहा कि वो बल्कि इस पितृसत्तात्मक समाज के लिए कुछ ज्यादा ही औरत हैं। 'इसलिए राखी इस तरह कैरेक्टर खराब करने का प्रयास कर रही हैं।'

राखी सावंत ने लगाए थे तनुश्री पर कई आरोप

राखी सावंत ने लगाए थे तनुश्री पर कई आरोप

बता दें कि कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तनुश्री दत्ता पर आरोप लगाए थे। राखी ने कहा था, 'आज मैं दुन‍िया को वो सच बताना चाहती हूं जो 12 साल तक मैंने अपने सीने में छ‍िपा कर रखा है। अपने चेहरे को पल्लू से छिपाते हुए राखी ने कांपती आवाज में कहा कि मुझे ये बताते हुए बेहद शर्म आ रही है और दुख भी हो रहा है लेकिन अब ये कहना काफी जरूरी हो गया है। मैं बताती हूं तनुश्री ने मेरा रेप किया है वो भी एक बार नहीं बल्कि कई बार, मेरे साथ अत्याचार हुआ है।'

आइटम नंबर में तनुश्री को राखी ने किया था रिप्लेस

आइटम नंबर में तनुश्री को राखी ने किया था रिप्लेस

राखी ने कहा था कि तनुश्री लेस्बियन हैं और वो उन्हें पसंद करती थीं। 'वो मुझे रेव पार्टी में ले जाती थी, वहां वो नशीले पदार्थ लेती थीं, उसने मुझे कई बार ये सब पिलाया जिसे पीने के बाद मैं अपने होश खो देती थी और उसके बाद तनुश्री मेरी उस हालत का फायदा उठाती थी।' तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म सेट पर यौन उत्पीड़नम करने के आरोप लगाए थे। तनुश्री फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में एक आइटम नंबर कर रहीं थीं। पाटेकर की हरकतों के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद तनुश्री ने उन्हें रिप्लेस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+