'मैं घर में थी और दो लोगों ने मेरे घर में घुसने की कोशिश की', तनुश्री ने नोटिस मिलने पर दिया बयान
नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता को दोनों लोगों ने नोटिस भेजा है। तनुश्री को नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री, दोनों की तरफ से कानूनी नोटिस मिला है।

नई दिल्ली। नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता को दोनों लोगों ने नोटिस भेजा है। तनुश्री को नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री, दोनों की तरफ से कानूनी नोटिस मिला है। नोटिस मिलने पर एक्ट्रेस ने कहा कि इस देश में शोषण और अन्याय के खिलाफ बोलने पर ये कीमत चुकानी पड़ती है। तनुश्री दत्ता ने 10 साल पहले नाना पाटेकर के खिलाफ फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीस' और विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ 'चॉकलेट' फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

नाना पाटेकर-विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री को भेजा नोटिस
तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोपों के बाद नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद तनुश्री ने बयान जारी कर कहा, 'आज मुझे दो नोटिस मिले हैं, एक नाना पाटेकर से और एक विवेक अग्निहोत्री से। भारत में शोषण, बेज्जती और अन्याय के खिलाफ बोलने पर आपको ये कीमत चुकानी पड़ती है। नाना और निनेक, दोनों की टीमें झूठी बातें बोलकर मेरे खिलाफ कैंपेन चला रही हैं।'

'घर में दो लोगों ने की घुसने की कोशिश'
इसके बाद तनुश्री ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उनके घर कुछ लोगों ने घुसने की कोशिश की। एक्टेस ने कहा, 'आज जब मैं घर पर थी और घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी लंच ब्रेक पर गए थे, दो संदिग्ध लोगो ने मेरे घर में घुसने की कोशिश की, सेकिन सही समय पर बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पुलिस भी लंच कर वापस आ गई और जगह को सुरक्षित किया।' तनुश्री ने कहा कि एमएनएस पार्टी ने उनके खिलाफ धमकी जारी की है।

'इस कारण भारत में नहीं हुआ #MeToo'
तनुश्री दत्ता ने कहा, 'मुझे कोर्ट में खींच लाने की धमकी दी जा रही है। तारीख पर तारीख पर तारीख और न्याय कभी नहीं आता और जिंदगी यूं ही न्याय के इंतजार में बर्बाद हो जाती है। कोर्ट केस सालों तक बिना किसी अंजाम के चलते रहते हैं।' तनुश्री ने कहा कि इस देश में पीड़ितों की ये लंबी कहानी है। उन्होंने 10 साल पहले इसी माहौल को छोड़ा था और अमेरिका में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'और अब मैं इस नई जिंदगी को भी खो दूंगी अगर मैंने भारत के कोर्ट सिस्टम में गई तो। और आपको मालूम है कि भारत में अभी तक मीटू आंदोलन क्यों नहीं हुआ, इसी कारण।'
ये भी पढ़ें: VIDEO: तनुश्री दत्ता पर हमले का वीडियो आया सामने, देखकर आप भी कांप जाएंगे

नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री पर लगाए ये आरोप
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ 10 साल पहले 'हॉर्न ओके प्लीस' फिल्म के सेट पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वहीं उन्होंने खुलासा किया था कि विवेक अग्निहोत्री ने 'चॉकलेट' फिल्म के सेट पर उनसे कपड़े उतार कर नाचने को कहा था। तनुश्री के दावों को दो चश्मदीदों का भी साथ मिला है। एक्ट्रेस को भले 10 साल पहले कोई सपोर्ट न मिला हो, लेकिन आज अधिकतर सितारे उनके साथ हैं। उन्होंने जब से नाना पाटेकर को लेकर खुलासा किया है, तभी से बॉलीवुड के बड़े सितारे उनके समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन, सलमान खान और आमिर खान जैसे सितारों ने इसपर बोलने से इनकार कर दिया है।

एमएनएस पार्टी ने तनुश्री को लेकर बिग बॉस को दी धमकी
तनुश्री ने अपने खुलासे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) पर भी आरोप लगाए थे। तनुश्री ने कहा था कि नाना पाटेकर के कहने पर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी से तोड़फोड़ की, जिसका वीडियो भी सामने आया था। बुधवार को एमएनएस कार्यकर्ताओं ने रिएलिटी शो बिग बॉस के मेकर्स को तनुश्री दत्ता को शो में न लेने की धमकी दी है। खबरें आ रहीं थीं कि तनुश्री बिग बॉस 12 में दिख सकती हैं। एमएनएस कार्यकर्ताओं ने शो के निर्माताओं को एक लेटर सौंपते हुए कहा है कि अगर वो दत्ता को शो में लेते हैं तो लोनावाला में लगा बिग-बॉस का सेट तोड़ दिया जाएगा और शो की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications