Tanur Boat Accident: 'बच्चों की लाशें देखकर सो नहीं पाए', HC ने लगाई केरल सरकार को फटकार

केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में टूरिस्ट बोट पलटने से 22 लोगों की मौत हुई थी। मामले पर केरल हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर रिट याचिका दायर करने का निर्देश दिया।

Kerala Boat Tragedy

Tanur Boat Accident: केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में पलटी टूरिस्ट बोट मामले में हाई कोर्ट स्वत: संज्ञान लेकर रिट याचिका दायर करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार और अधिकारियों को फटकार लगाई है। कोर्ट ने यह भी कहा कि तनूर में नाव त्रासदी दिल दहलाने वाली दुर्घटना है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसलिए इसका पता लगाना जरूरी है कि कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन करके जहाज को संचालन की अनुमति क्यों दी गई थी?

जस्टिस देवन रामचंद्रन और शोभा अन्नम्मा एपेन की पीठ ने कहा कि दिल दहलाने वाली दुर्घटना की तस्वीरें देखकर रातों की नींद गायब हो गई। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह हादसा लालच और आधिकारिक उदासीनता का दुष्ट परिणाम है। जिसकी वजह से इतने लोगों की जान जोखिम में थी और मौतें हुईं।

तनूर नाव त्रासदी में 22 की मौत

आपको बता दें कि बीते रविवार को तनूर इलाके में थूवलथीरम समुद्र तट के पास एक टूरिस्ट बोट पलट गई। उसमें सवार सभी यात्री नदी में डूब गए। घटना में अब तक 15 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

89 साल पहले हुए हादसे को याद किया

कोर्ट ने साल 1924 की केरल के कोल्लम से कोट्टायम नौका विहार त्रासदी को याद किया। इस घटना में एक महाकवि कुमारनासन की मौत हो गई थी। कोर्ट ने कहा कि यह भी घटना उतनी ही दुखद है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+