'Tamil दुनिया की सबसे पुरानी भाषा, भारत को इस पर गर्व', तमिल नववर्ष पर बोले पीएम मोदी
तमिल नववर्ष पर पीएम मोदी ने कहा कि जो चीज जितनी पुरानी होती है समय की कसौटी पर वो उतनी ही खरी उतरती है। तमिल भाषा भारत के गर्व का विषय है।

PM Modi said on Tamil New Year: तमिल नववर्ष पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल हुए। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति वाकई अद्भुत है। पुथंडू से हर साल नई ऊर्जा मिलती है। पीएम ने कहा कि वे इससे भावनात्मक रूप से भी जुड़े हैं।
'तमिल से मेरा भवनात्मक लगाव'
गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में तमिल नववर्ष समारोह में शामिल हुए। ये समारोह दिल्ली में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने निवास पर आयोजित किया गया। समारोह में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पुथंडू वाकई प्राचीन तमिल संस्कृति और परंपरा वाला अद्भुत समारोह है, जो हर साल नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा, "यह तमिलनाडु और तमिल लोगों को बहुत खास बनाता है। इसलिए, मैं हमेशा इस परंपरा से मुग्ध रहा हूं और इससे भावनात्मक लगाव भी रहा है।"
पोंगल, पुथंडू की पूरी दुनिया में छाप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुथंडू पर बोलते लाल किले से दिए अपने एक भाषण की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा, "मैंने आजादी के 75 साल पूरे होने पर लाल किले से अपनी विरासत पर गर्व करने की बात कही थी। जो चीज जितनी प्राचीन होती है, वह उतनी ही अधिक समय की कसौटी पर खरी उतरती है। इसीलिए, तमिल संस्कृति और तमिल लोग दोनों शाश्वत और साथ ही वैश्विक प्रकृति के हैं।" पीएम ने कहा कि जो चीज जितनी प्राचीन होती है, वह समय की कसौटी पर उतना ही खरी उतरती है। पोंगल हो या पुथंडू पूरी दुनिया में इनकी छाप है।
तमिल दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा
पीएम मोदी ने आगे कहा कि तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। तमिल साहित्य को भी व्यापक रूप से सम्मान मिला है। इस पर हर भारतीय को गर्व है। तमिल लोगों ने आजादी के आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसीलिए तमिल संस्कृति और तमिल लोग दोनों शाश्वत हैं। दोनों ही वैश्विक प्रकृति के हैं। चेन्नई से कैलिफोर्निया तक, मदुरई से मेलबर्न तक, कोयम्बटूर से केपटाउन तक और सेलम से सिंगापुर तक तमिल लोग मिलेंगे।
Recommended Video

गुजरात के पुराने दिन किए याद
पीएम ने कहा कि जब वे गुजरात में विधायक थे तो वे वहां तमिल मूल के लोगों से मिलते थे। पीएम ने कहा की गुजरात के तमिल मतदाता उन्हें एमएलए और मुख्यमंत्री बनाते थे। पीएम ने कहा, "उनके साथ बिताए हुए पल मुझे हमेशा याद रहते हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि जितना प्यार मैंने तमिलनाडु को किया है, तमिल लोगों ने हमेशा उसे और ज्यादा करके मुझे वापस लौटाया।"












Click it and Unblock the Notifications