Tamil Nadu Weather Updates: चेन्नई में हालात पहले से बेहतर, IMD ने Red Alert वापस लिया लेकिन यहां होगी बारिश

चेन्नई, 12 नवंबर। लगातार भारी बारिश से बेहाल तमिलनाडु में हालात पहले से बेहतर हुए हैं। चेन्नई में आज यातायात बहाल हुए हैं और दुकानें खुल गई हैं। IMD ने चेन्नई में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' वापस ले लिया है लेकिन उसने केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की आशंका व्यक्त की है।

Recommended Video

    Tamil Nadu Rain: बारिश से बदलहाल Chennai, देखिए कैसे हैं हालात? | वनइंडिया हिंदी
    'रेड अलर्ट' वापस

    'रेड अलर्ट' वापस

    मौसम के बारे में अपडेट देते हुए आईएमडी-दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि हमने आज चेन्नई में भारी बारिश के लिए 'रेड अलर्ट' वापस ले लिया है। केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। 13 और 14 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में एक नया डिप्रेशन पैदा हो सकता है , हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कल ही कहा था कि शुक्रवार से तमिलनाडु में बारिश की गति धीमी पड़ेगी लेकिन कर्नाटक में जोरदार बरसात होगी।

     कर्नाटक के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी

    कर्नाटक के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी

    आपको बता दें कि IMD ने ट्वीट किया है कि अगले 3 दिनों के दौरान केरल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है जबकि अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, कराईकल और पुडुचेरी में बारिश होगी, जबकि 13-15 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार में बारिश हो सकती है।

    मूसलाधार बारिश के आसार

    मौसम विभाग ने कहा था कि 12-15 नवंबर के बीच कर्नाटक के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार नजर आ रहे हैं इसलिए हमने राज्य में अलर्ट जारी किया हुआ है। चेन्नई, सेलम, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई जिलों में आज भी बारिश होने के आसार हैं लेकिन यहां पहले की तुलना में वर्षा की गति थोड़ी धीमी रहेगी। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

     14 लोगों की मौत

    14 लोगों की मौत

    चेन्नई, सेलम, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई जिलों में आज भी बारिश होने के आसार हैं लेकिन यहां पहले की तुलना में वर्षा की गति थोड़ी धीमी रहेगी। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

     कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है

    कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज से चेन्नई में स्थिति बदलेगी। आने वाले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश,ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश , जबकि रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा और झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में आज बरसा के आसार हैं।कुल मिलाकर तमिलनाडु में तो हालात सुधरेंगे लेकिन पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+