Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में 20 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में 20 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका

Tamil Nadu Weather Update: तमिलनाडु मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 20 नवंबर तक बारिश के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बुधवार से शुरू हुआ बारिश अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु मत्स्य विभाग ने मछुआरों को समुद्र तट पर जाने से रोका है। तमिलनाडु मत्स्य विभाग ने कहा, बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव बनने के कारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। अगले अलर्ट तक मछुआरे समुद्र तट पर ना जाए। जो मछुआरे गहरे समुद्र में हैं उन्हें भी पास के बंदरगाह पर लौटने और अपनी नावों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Tamil Nadu Weather

एक बुलेटिन में मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 48 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों की ओर जाने की आशंका है, जिससे वहां दबाव में केंद्रित होने की संभावना है।

इस निम्न दबाव के कारण, तमिलनाडु, कराईकल, और पुडुचेरी में 20 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

20 नवंबर को तमिलनाडु की तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है। अगले 24 घंटों तक चेन्नई में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। चेन्नई में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

बता दें कि तमिलनाडु में पिछले एक महीने से लगातार बारिश हो रही है। बारिश को लेकर वहां स्कूल-कॉलेज भी बंद किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+