Tamil Nadu Rains: भारी बारिश से तमिलनाडु में 14 लोगों की मौत, विमान सेवाएं सस्पेंड
चेन्नई, 11 नवंबर। पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने के कारण इस वक्त तमिलनाडु में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है।राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव कुमार जयंत तमिलनाडु ने मीडिया से कहा कि 'अब तक राज्य में भारी बारिश से कुल 14 लोगों को मौत हो चुकी है। आने वाले 48 घंटे में यहां भारी बारिश की आशंका है। राज्य में Red Alert जारी है।' तो वहीं भारी बारिश के चलते आज चेन्नई एयरपोर्ट पर आगमन शाम 6 बजे तक सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले आठ उड़ानें भी रद्द कर दी गई थीं।

भारी बारिश ने कहर बरपाया
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने तिरुवल्लुर, कल्लाकुरिची, सेलम, वेल्लोर, तिरुन्नामलाई, रानीपेट और तिरुपुत्तर जिलों के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का आशंका जताई है। इस वक्त वहां राहत और बचाव कार्य जोरो पर हैं।

प्रभावित इलाकों में होगा फ्री भोजन वितरण
तो वहीं तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बारिश को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और उचित निर्देश दिए। यही नहीं राज्य सरकार अम्मा कैंटीन के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में भोजन वितरण करा रही है। सीएम ने एक केंद्र पर जाकर भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली।
Recommended Video

12-15 नवंबर के बीच कर्नाटक में होगी बारिश
आपको बता दें कि तमिलनाडु की भारी बारिश का असर कर्नाटक समेत दूसरे राज्यों पर भी पड़ रहा है। इस वक्त कर्नाटक में भी भारी बारिश हो रही है।डॉ गीता अग्निहोत्री, आईएमडी-बेंगलुरु ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं 12-15 नवंबर के बीच कर्नाटक के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार नजर आ रहे हैं इसलिए हमने राज्य में अलर्ट जारी किया हुआ है।

बिना जरूरत घर से बाहर ना निकले लोग: मौसम विभाग
आईएमडी के मुताबिक चेन्नई, सेलम, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। बरमबक्कम, रेडहिल्स, चोलावरम, पूंडी और वीरनम में जलाशय अपनी अधिकतम क्षमता तक पहुंच गए और आज सुबह से उनमें से पानी छोड़ा जा रहा है लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से पानी का स्तर कम ही नहीं हो रहा है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जोरों पर हैं। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications