Tamil Nadu में पटाखा फैक्ट्री में कैसे हुआ ब्लॉस्ट? जिसमें झुलसी 23 जिंदगियां
Tamil Nadu Virudhunagar Fireworks factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 16 मजदूरों की मौत हो गई है। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। रविवार को कट्टनारपट्टी की वनजा पटाखा फैक्ट्री में यह दुर्घटना हुई, जिस दौरान श्रमिक काम कर रहे थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
पहले चार मौतों की खबर थी, जो अब तक बढ़कर 23 तक पहुंच गई है। विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्ट्री की चार इमारतें पूरी तरह ढह गईं। धमाके का कंपन लगभग 10 किलोमीटर के दायरे तक महसूस किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा।

अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पाया और घायलों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर बचाव कार्य अभी भी जारी है, जिसमें मलबे से और लोगों के मिलने की संभावना है।
कैसे हुआ पटाखा फैक्ट्री में ब्लॉस्ट?
तमिलनाडु की इस फैक्ट्री में ब्लॉस्ट का सटीक कारण अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार गोविंदनल्लूर निवासी मुथु माणिक्कम की पटाखा फैक्ट्री में यह घटना तब हुई जब मजदूर 'फैंसी' पटाखों की लड़ियां जोड़ने का काम कर रहे थे। दुर्घटना संभवतः पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील रसायनों के घर्षण (friction), अधिक गर्मी और सुरक्षा नियमों में लापरवाही के कारण हुई हो सकती है।
आतिशबाजी फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का क्या नहीं हो रहा पालन?
विरुधुनगर जिला, विशेषकर शिवकाशी और सात्तूर क्षेत्र, तमिलनाडु में आतिशबाजी उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र है, जहां हजारों फैक्ट्रियां चलती हैं। इस क्षेत्र, खासकर Sivakasi, में पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं 13 अप्रैल को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। यहां केमिकल्स की गलत हैंडलिंग या सुरक्षा मानकों की कमी से विस्फोट हो जाते हैं, इसलिए इस मामले में भी जांच के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होगा। इस क्षेत्र में बार-बार होने वाले ऐसे विस्फोट पटाखा उद्योग में सुरक्षा मानकों के उचित पालन की कमी पर गंभीर सवाल उठाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications