Vijay Chunav Result 2026: TVK ने Perambur-Tiruchi में DMK को किया धुआं-धुआं, विजय की प्रचंड जीत!
Tamil Nadu Chunav Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई, शाम 5 बजे तक पूरे राज्य में सियासी भूचाल ला दिया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की नई पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) ने डीएमके के पारंपरिक गढ़ों में जबरदस्त बढ़त बनाई है। विजय खुद पेरम्बूर और त्रिची पूर्व (तिरुचिरापल्ली पूर्व) सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों जगह भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।
या यूं कहें कि लगभग हरा ही दिया है। TVK पूरे राज्य में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत दे रहा है। पेरम्बूर सीट पर 16 राउंड की काउंटिंग में विजय 36,591 के अंतर से लीड कर रहे हैं, जबकि त्रिची पूर्व सीट पर 15 राउंड की काउंटिंग में 19,153 लीड कर रहे हैं।

Vijay Chunav Results 2026: विजय का डेब्यू और TVK की उड़ान
सी. जोसेफ विजय, जिन्हें पूरे दक्षिण भारत में थलापति विजय के नाम से जाना जाता है, पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी TVK को पूरे 234 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और युवाओं, शहरी मतदाताओं तथा बदलाव की तलाश में लगे लोगों को खास तौर पर साधा। विजय ने अभियान के दौरान भ्रष्टाचार, युवा बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर फोकस किया।
5:30 बजे तक के ट्रेंड्स (ECI डेटा के अनुसार):
पेरम्बूर सीट:
- सी. जोसेफ विजय (TVK) - 83,042 वोट (+36,591 लीड)
- आर.डी. शेखर (डीएमके) - 46,451
- एम. थिलागाबामा (पीएमके) - 6,417
त्रिची पूर्व सीट:
- सी. जोसेफ विजय (TVK) - 58,322 (+19,153 लीड)
- एस. इनिगो इरुदयाराज (डीएमके) - 39,169
- जी. राजशेखरन (एआईएडीएमके) - 13,586
ये आंकड़े विजय की स्टार पावर और TVK की संगठनात्मक ताकत को दिखाते हैं। पेरम्बूर जैसे डीएमके के मजबूत गढ़ में 36,000+ वोटों की लीड किसी बड़े उलटफेर का संकेत है।
TVK की राज्यव्यापी ताकत
दोपहर तक TVK 109 सीटों पर आगे। सत्तारूढ़ डीएमके 59 सीटों पर और विपक्षी एआईएडीएमके 45 पर बढ़त बनाए हुए हैं। सरकार बनाने के लिए 118 सीटें जरूरी हैं और TVK इस आंकड़े के बेहद करीब नजर आ रही है। कई सीटों पर TVK के उम्मीदवार 1,000 वोट से भी कम अंतर से पीछे हैं, जैसे कुंभकोणम (86 वोट), शोलावंदन (100 वोट) आदि।
इस प्रदर्शन का मतलब है कि TVK न सिर्फ डीएमके और एआईएडीएमके की द्विपक्षीय राजनीति को चुनौती दे रही है, बल्कि उसे तोड़ भी रही है। कोलाथुर में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को TVK उम्मीदवार वीएसबाबू ने 8 हजार के अंतर से लगभग हरा ही दिया है।
पेरम्बूर और त्रिची: चुनावी महत्व
- पेरम्बूर चेन्नई का हिस्सा है, जहां डीएमके का लंबा वर्चस्व रहा। यहां विजय की लीड डीएमके के शहरी आधार को हिला रही है।
- त्रिची पूर्व दक्षिण तमिलनाडु का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां विजय की बढ़त क्षेत्रीय संतुलन बनाने में मददगार साबित हो रही है। दोनों सीटों से विजय लड़ रहे हैं, जो रणनीतिक कदम था। जीतने पर वे एक सीट चुन सकेंगे, लेकिन दोनों जगहों पर उनकी मौजूदगी ने TVK को राज्यव्यापी गति दिया।
4 मई 2026 तमिलनाडु के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा है। विजय की TVK ने पेरम्बूर-त्रिची में धुआंधार प्रदर्शन कर पूरे राज्य को हिला दिया है। यह सिर्फ एक पार्टी की जीत नहीं, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में नई सुबह का संकेत है। युवा, बदलाव और तमिल गौरव के एजेंडे ने पुरानी व्यवस्था को चुनौती दी है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, तस्वीर और साफ होगी। लेकिन फिलहाल TVK और विजय की प्रचंड बढ़त साफ है। तमिलनाडु के इतिहास में यह दिन याद रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications