Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पैसा-गिफ्ट छोड़िए...ये कंपनी बोनस में दे रही है रॉयल एनफील्ड बाइक, चाय बागान के मालिक ने किया कमाल

दिवाली का त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, कर्मचारियों में उनके बोनस का इतंजार बढ़ता ही जा रहा है। दिवाली में कर्मचारियों को अधिकांश कंपनियां गिफ्ट वाउचर, प्रमोशन या मिठाई जैसी चीजें देती हैं। लेकिन तमिलनाडु की एक ऐसी कंपनी है, जिसने अपने कर्मचारियों को पैसा-गिफ्ट तो छोड़िए सीधे बोनस के तौर पर रॉयल एनफील्ड बाइक दी है।

जी हां, सोशल मीडिया पर लोग इस कंपनी की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिवाली बोनस हो तो ऐसा...वरना ना हो। तमिलनाडु के कोटागिरी (Kotagiri) शहर में एक चाय बागान के मालिक ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी है।

Enfield bikes as Diwali bonus

190 एकड़ के चाय बागान के मालिक पी शिवकुमार अब तक दिवाली पर अपने कर्मचारियों को घर पर इस्तेमाल की जाने वाली उपकरण और नकद बोनस का उपहार दिया था। लेकिन इस साल उन्होंने अपने कर्मचारियों को 2 लाख रुपये से ज्यादा की बाइक से पुरस्कृत करने का फैसला किया है।

पिछले दो दशकों से लगभग 627 कर्मचारी इस चाय बागान में काम कर रहे हैं। न्यूज 18 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, चाय बागान के मालिक पी शिवकुमार ने अपने मैनेजर, सुपरवाइजर, स्टोरकीपर, कैशियर, फील्ड स्टाफ और ड्राइवरों सहित 15 कर्मचारियों को रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी हैं।

पी शिवकुमार ने अपने कर्मचारियों को उनकी नई बाइक की चाबियां सौंपने के बाद उनके साथ घूमने भी गए। कर्मचारी ने पीटीआई को बताया कि मालिक ने उनकी पसंद के अनुसार लगभग 15 रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दीं।

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि यह कुछ ऐसा है जो किसी को नहीं मिलेगा, लेकिन हमें यह मिल गया। हम उनके काम और टीम वर्क से धन्य हैं, जो हमने किया है।" इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+