चेन्नई के एक और स्कूल की छात्राओं ने टीचर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, 500 से ज्यादा शिकायतें
चेन्नई, 28 मई: चेन्नई के एक और स्कूल में स्टूडेंट्स ने टीचर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। कॉमर्स टीचर के खिलाफ करीब 500 मौजूदा और पूर्व स्टूडेंट्स ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। स्कूल एलुमनी एसोसिएशन ने कहा है कि कई साल तक लगातार छात्राओं का यौन उत्पीड़न इस टीचर ने किया है, ऐसी शिकायतें हैं। शिकायतों के बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक नामी स्कूल पद्म शेषाद्री बाला भवन के पूर्व और वर्तमान छात्रों ने हाल ही में एक शिक्षक राजगोपालन पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद से चेन्नई में ये एक अभियान की शक्ल ले चुका है और कम से कम पांच नामी स्कूलों की छात्राओं ने अपने शिक्षकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। स्कूलों की मौजूदा छात्राओं और पूर्व छात्राओं ने यौन उत्पीड़न की घटनाओं को बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है, कुछ मामलों में मेल के जरिए भी स्कूल से शिकायत की गई है।
शिक्षकों के खिलाफ इस तरह के आरोपों का मामला तब शुरू हुआ जब ऑनलाइन क्लास में पद्म शेषाद्री बाला भवन के टीचर राजगोपालन ने टॉवल बांधकर बच्चों को पढ़ाने की बात सामने आई। इसके बारे में एक छात्र ने सोशल मीडिया पर लिखा तो एक छात्रा ने बताया कि राजगोपालन ने उसकी एक दोस्त को फिल्म देखने चलने को कहा। उसने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक ने क्लास ग्रुप में एक अश्लील लिंक साझा किया।
पद्म शेषाद्री बाला भवन स्कूल के टीचर राजगोपालन का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आया तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। अब कई सस्कूलों से इसी तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications