तमिलनाडु: कोयंबटूर में NIA ने 5 जगह मारे छापे, कई संदिग्धों की तलाश
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने गुरुवार सुबह तमिलनाडु में टेरर फंडिंग के शक में 5 ठिकानों पर छापेमारी की है। कोयंबटूर में गुरुवार सुबह एनआईए की टीम ने छापेमारी कर लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन-ड्राइव जब्त किया। कोयंबटूर में उक्कदम, बिलाल नगर, करुम्बुकदाई समेत पांच जगहों पर छापेमारी हो रही है। एनआईए की टीम ने सनाबर अली, समीना मुबीन, उमर फारूक, मुहम्मद यासिर, सदम हुसैन के आवासों पर छापेमारी की।

गौरतलब है कि इससे पहले 13 जुलाई को तमिलनाडू में कई जगह पर छापेमारी की थी। यहां टीम ने चेन्नई स्थित सैयद मोहम्मद बुखारी के घर और दफ्तर में छापेमारी की थी। यहां नागापट्टिनम स्थित हसन अली और हरीश मोहम्मद के घर पर भी छापा मारा गया था। इस छापेमारी के बाद NIA ने बयान जारी कर कहा था कि आईपीसी की धारा 120 बी, 121ए और 122 के साथ ही गैरकानूनी एक्ट की धारा 17, 18, 18-बी, 38 और 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि उस समय छापेमारी में 3 लैपटॉप, 9 मोबाइल, 15 सिम कार्ड, 7 मेमोरी कार्ड, 5 हार्डडिस्क, 6 पेनड्राइव, 2 टैबलेट और 3 सीडी/डीवीडी के अलावा कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए थे। इस मामले में एनआईए ने तीन आरोपियों से पूछताछ भी की थी।
यह भी पढ़ें- टेरर फंडिग: एमपी से 5 लोग गिरफ्तार, आईएसआई के लिए करते थे काम, पाकिस्तान के 17 फोन नंबर मिले












Click it and Unblock the Notifications