तमिलनाडु: पिता ने नवविवाहित बेटी और उसके पति की गला रेत कर की हत्या, जानें आखिर क्यों?
तमिलनाडु: पिता ने नवविवाहित बेटी और उसके पति की गला रेत कर की हत्या, जानें आखिर क्यों?
चेन्नई, 26 जुलाई: तमिलनाडु के एक पिता ने अपनी नवविवाहित बेटी और उसके पति की गला रेत कर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवविवाहित महिला का पिता परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने को लेकर उससे नाखुश था। पुलिस ने कहा कि घटना तूतीकोरिन के बंदरगाह की है। पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी के बाद महिला के परिवार ने एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद जोड़ को मदुरै में पुलिस के सामने पेश किया गया। जहां लड़का और लड़की ने दावा किया कि हम दोनों एडल्ट हैं और अपनी मर्जी से शादी कर ली है।

तूतीकोरिन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बालाजी सरवनन ने एनडीटीवी को बताया कि दंपति ने स्टेशन से वीडियो कॉल पर महिला के माता-पिता से बात ही की थी। पुलिस ने कहा कि लड़का और लड़की में से किसी ने कभी भी पुलिस सुरक्षा नहीं मांगी।
आरोपी पिता को गांव के बुजुर्गों ने समझाया भी थी। गांव के बुजुर्गों ने भी बीच-बचाव किया था और परिवार से कहा था कि उन्हें परेशान न करें। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति की उनके किराए के घर में पिता ने हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि महिला के पिता ने बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है और खुद ही गुनाह कबूल किया है।
एनडीटीवी ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि, "लड़का एक ही अनुसूचित जाति का था।। महिला कॉलेज की छात्रा थी और उसके पति ने स्कूल के बाद पढ़ाई नहीं की और यह महिला के परिवार के लिए एक बड़ा मुद्दा था।" हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications